सीबीआई के नए डायरेक्टर के चयन के लिए पीएम मोदी के आवास पर बैठक आज

नई दिल्ली। सीबीआई का नया डायरेक्टर कौन होगा इसको लेकर आज अहम फैसला हो सकता है। प्रधानमंतत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज सीबीआई के नए डायरेक्टर के नाम पर मंथन होगा। आज होने वाली इस बैठक में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई या फिर उनकी जगह पर सुप्रीम कोर्ट का कोई अन्य प्रतिनिधि शामिल हो सकता है। आज होने वाली यह बैठक 7 रेसकोर्ट स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर होगी।

modi

खड़गे ने मांगे थे चार संभावितों के नाम

सीबीआई के नए डायरेक्टर को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से चार संभावित लोगों का नाम मांगा है। उन्होंने मांग की है कि बैठक से तीन दिन पहले उन्हें यह लिस्ट मुहैया कराई जाए। इससे पहले सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर के चयन को खड़गे ने असंवैधानिक करार दिया था। उन्होंने कहा था कि सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा मामले की विजिलेंस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, जिससे कि लोगों को इस बात की जानकारी हो कि आखिर वर्मा पर क्या आरोप लगाए गए हैं और उनका आधार क्या है।

रीना मित्रा सबसे आगे

सीबीआई के अगले डायरेक्टर के तौर पर कई लोगों के नाम चर्चा में हैं। जिन संभावित लोगों के नामों पर चर्चा हो रही है उसमे सबसे शीर्ष पर रीना मित्रा हैं जोकि 1983 बैच की अधिकारी हैं और वह मौजूदा समय में गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्होंने इससे पहले पांच साल तक सीबीआई में काम किया है। ऐसे में अगर मित्रा को सीबीआई का डायरेक्टर बनाया जाता है तो वह देश की पहली महिला सीबीआई डायरेक्टर होंगी।

ये नाम हैं रेस में

रीना मित्रा के अलावा वाईसी मोदी जोकि 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं उनका नाम भी इस रेस में शामिल है। मौजूदा समय में वह एनआईए के डायरेक्टर है। वह 2002 के गुजरात दंगों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त जांच पैनल में भी शामिल थे। इस रिपोर्ट में पीएम मोदी को क्लीन चिट मिली थी। इसके अलावा रजनीकांत मिश्रा जोकि बीएसएफ के डायरेक्टर हैं , उन्हें भी सीबीआई में पांच साल काम करने का अनुभव है। साथ ही परमिंदर राय जोकि 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं उनका नाम भी इस रेस में शामिल है।

इसे भी पढ़ें- दो से अधिक बच्चे होने पर मतदान का अधिकार छीन लेना चाहिए- रामदेव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+