मंगलुरु में हिंदू कार्यकर्ता की नृशंस हत्या के मामले में 8 अरेस्‍ट, कौन थे सुहास शेट्टी?

Who was Suhas Shetty: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले मंगलुरु में हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की निर्मम हत्‍या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे किन्नीपदावु गांव में हुई, जो बाजपे पुलिस थाना क्षेत्र में आता है।

इस हत्या ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा के राज्य सचिव और सांसद बृजेश चौटा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने की मांग की है।

Who was Suhas Shetty

हालांकि पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन संदिग्ध वाहनों को जब्त किया है। जिनमें से घातक हथियार भी बरामद हुए हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों के नेटवर्क और इस सुनियोजित हमले के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

तलवारों और चाकुओं से किया गया हमला

हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्‍या प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के अनुसार, शेट्टी और उनके साथ मौजूद पांच अन्य लोगों पर छह हमलावरों के एक समूह ने तलवारों और चाकुओं से जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोका और सुनियोजित ढंग से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शेट्टी को एजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

VHP ने बंद किया मंगलुरु बंद

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बंद की घोषणा की, जिसके कारण मंगलुरु शहर और उसके आस-पास के इलाकों में दुकानें पूरी तरह बंद हो गईं। पुलिस ने आगे के संघर्ष से बचने के लिए शहर के कुछ अशांत क्षेत्रों में एहतियाती बंद लागू किया। इसके बाद कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) ने तोड़फोड़ के बाद उपनगरों में जाने वाली बसों को रोक दिया, साथ ही मुल्की और नंथूर के पास हुए हमलों के कारण कई निजी बसों ने भी परिचालन बंद कर दिया।

कौन थे सुहास शेट्टी

सुहास शेट्टी की पहचान एक कट्टर हिंदू विचारधारा के समर्थक, सामाजिक रूप से सक्रिय लेकिन विवादित पृष्ठभूमि रही है। दक्षिण कन्नड़ ज़िले में स्थानीय स्तर पर सक्रिय थे। हालांकि, उनकी पृष्ठभूमि विवादास्पद रही है। सुहास शेट्टी के फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे। सुहास अपने क्षेत्र में हिंदू संगठनों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय थे। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल जैसे संगठनों के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। सुहास शेट्टी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बंटवाल में किया गया। जिसमें बड़ी संख्‍या में वीएपी, भाजपा नेता, स्‍थानीय लोग शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+