Cough Syrup Row: किलर कफ सिरप पर WHO का सख्त रुख, भारत से पूछा- क्या यह दवा अन्य देशों में भी भेजी गई थी?
WHO India Cough Syrup Deaths: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 22 बच्चों की मौत और पांच अन्य के गंभीर रूप से बीमार होने के बाद WHO ने भारत से आधिकारिक तौर पर जवाब मांगा है। इसके बाद से ही भारत में एक बार फिर दवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि 'कोल्ड्रिफ़ (Coldrif cough syrup)' नामक खांसी की सिरप, जिसके सेवन से देश में कम से कम 22 बच्चों की मौत हुई है, क्या उसे अन्य देशों में भी निर्यात किया गया था।

WHO का ग्लोबल अलर्ट की तैयारी
WHO ने कहा है कि भारत से आधिकारिक जवाब मिलने के बाद वह इस मामले पर 'Global Medical Products Alert' जारी करने का निर्णय करेगा। बता दें कि ऐसे अलर्ट तब जारी किए जाते हैं जब किसी देश में मानक से घटिया या दूषित दवाएं पाई जाती हैं, ताकि अन्य देश सतर्क रहें और संबंधित उत्पादों को तुरंत बाज़ार से हटाया जा सके।
भारत सरकार ने क्या कहा?
WHO की कार्रवाई के बाद भारत के Drugs Controller General of India (DCGI) ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर्स को एक अहम निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दवाओं के निर्माण और बाजार में जारी करने से पहले कच्चे माल और तैयार उत्पादों की गुणवत्ता जांच को और मजबूत किया जाए।
7 अक्टूबर को जारी एक गाइडलाइन में DCGI ने चेताया कि हाल के निरीक्षणों में कई कंपनियों ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्ससिपिएंट्स (सहायक पदार्थ) और सक्रिय घटकों (Active Ingredients) के हर बैच की टेस्टिंग नहीं की थी, जो दवा निर्माण मानकों का गंभीर उल्लंघन है।
Cough Syrup Row: खांसी की सिरप से बच्चों की मौत पर सियासत गरमाई, सिकर में AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनसलाह में कहा गया है कि जांच के दौरान पाया गया कि कई निर्माता हर बैच की जांच नहीं कर रहे हैं। DCGI ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि निर्माता केवल विश्वसनीय और स्वीकृत विक्रेताओं से ही कच्चा माल खरीदें और हर बैच की जांच की रिपोर्ट रिकॉर्ड पर रखें।
पहले भी उठ चुके हैं सवाल
यह पहली बार नहीं है जब भारत में बनी खांसी की सिरप पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठे हैं। पिछले साल यानी 2023 में भी WHO ने भारत निर्मित कुछ दवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी, जब अफ्रीका के देशों में बच्चों की मौत से भारतीय दवाओं को जोड़ा गया था।
इसके बाद भारत सरकार ने फार्मा कंपनियों को निर्देश दिया था कि "Chlorpheniramine Maleate IP 2mg और Phenylephrine HCl IP 5mg प्रति मिली" के संयोजन वाली दवाओं पर स्पष्ट रूप से यह चेतावनी लिखी जाए -"यह दवा चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।"
अब सबकी निगाहें WHO और भारत सरकार की रिपोर्ट पर टिकी हैं। अगर जांच में पुष्टि होती है कि 'Coldrif' सिरप अन्य देशों में भी निर्यात हुई है, तो यह मामला वैश्विक स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications