प्यार के जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, कौन हैं ये Arishi? जिसने शाहरुख को लूटा
Who is Arisha: उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। संभल के फास्टफूड बिजनेसमैन शाहरुख ने एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती पर प्यार में जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने इन्फ्लुएंसर और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला संभल कोतवाली क्षेत्र का है, जहां चौधरी सराय निवासी शाहरुख नामक युवक इस हसीन जालसाजी का शिकार हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी युवती अरिशा ने फास्टफूड बिजनेसमैन को अपने प्यार के जाल पहले फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर 55 हजार रुपये वसूले और अभी भी ब्लैकमेल कर रही थी।

नैनीताल में हुई मुलाकात और हो गया प्यार
पीड़ित शाहरुख जो संभल में फास्ट फूड की दुकान चलाता है, उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात अरिशा से उत्तराखंड के नैनीताल में हुई थी। चूंकि दोनों एक ही शहर संभल के रहने वाले थे, इसलिए उनके बीच जल्द ही बातचीत शुरू हो गई। देखते ही देखते यह दोस्ती गहरी नजदीकियों में बदल गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपित युवती ने वफादारी की आड़ में साजिश रचनी शुरू की।

तस्वीरें और अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर किया ब्लैकमेल
चौधरी सराय निवासी 22 वर्षीय शाहरुख ने पुलिस को बताया अरिशा ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसकी बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें और अश्लील वीडियो क्लिप बना लीं। इसके बाद शुरू हुआ धमकियों का वो दौर, जिसने पीड़ित को मानसिक रूप से तोड़ कर रख दिया। युवती ने युवक को धमकी दी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए, तो वह इन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी और उसे छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसा देगी।
बदनामी से डर कर शाहरुख ने दिए 55 हजार रुपये
समाज में बदनामी और कानूनी पचड़े में फंसने के डर से शाहरुख बुरी तरह घबरा गया। उसने खुद को बचाने के लिए अरिशा को 55 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित का कहना है कि उसे लगा था कि पैसे देने के बाद यह मुसीबत टल जाएगी, लेकिन अरिशा की पैसों की भूख कम नहीं हुई वो मोटी रकम की डिमांड करने लगी। जिससे तंग आकर शाहरुख ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद का बताया बेकसूर
संभल पुलिस द्वारा दर्ज की एफआईआर में अरीशा और उसके साथियों पर ब्लैकमेल करने के आरोप, पुलिस ने BNSS की धारा 308, 352, 351(2), 127(2) 61 (2) में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर अरिशा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में सोशल मीडिया स्टार अरिशा खुद को बेकसूर बता रही हैं। साथ ही वह संभल पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की पुरजोर गुहार लगा रही हैं।
दोस्तों के साथ मिलकर चलाती है गैंग
शिकायतकर्ता शाहरुख का आरोप है कि संभल निवासी अरिशा अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर लड़कों को जाल में फंसाने का काम करती हैं। उनका दावा है कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से युवकों को पहले अपने प्रभाव में लेता है। फिर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है और पैसे वसूलता है।
शाहरुख का दावा और 2023 का कथित नोटरी समझौता
शाहरुख ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि साल 2023 में भी दोनों पक्षों के बीच एक नोटरी पर समझौता हुआ था। उनका दावा है कि इस लिखित समझौते में युवती ने खुद यह बात स्वीकार की थी कि उसने शाहरुख पर जो भी आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह झूठे थे। इसके बावजूद अब उन्हें फिर से ब्लैकमेल किया जा रहा है।
कौन है अरिशा?
इंस्टाग्राम की पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लएंसर है और इंस्टा पर इसके 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है। अरिशा संभल के मोहल्ला दीपा सराय की रहने वाली है। शाहरुख के मुताबिक, अरिशा ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह ब्लैकमेल कर अपना शिकार बनाया है। पुलिस को सौंपी गई शिकायत में पीड़ित ने इन तमाम दावों के समर्थन में प्रमाण और दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications