अमिताभ से लेकर कमल हासन ने दी रजनीकांत को राजनीति में आने की बधाई
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में रजनीकांत के ऐलान के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं, कई लोगों ने जहां रजनीकांत के सियासत में आने के ऐलान का स्वागत किया है तो कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने रजनीकांत के फैसले का मखौल उड़ाते हुए उनपर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज रजनीकांत ने ऐलान किया कि वह अगले विधानसभा चुनाव में एक पार्टी का गठन करेंगे और तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति से डर नहीं लगता है बल्कि मीडिया से डर लगता है।

अमिताभ बच्चन ने दी बधाई
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रजनीकांत के राजनीति में आने के ऐलान पर उन्हें बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि मेरे अच्छे दोस्त, साथी और बेहतरीन इंसान रजनीकांत ने राजनीति में आने का ऐलान किया है, राजनीति में सफलता के लिए मेरी शुभकमानाएं उनके साथ हैं। अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत के तस्वीर को भी ट्वीट किया है, जिसमे वह विक्ट्री के साइन को दिखा रहे हैं।
S

स्वामी ने बताया अनपढ़
रजनीकांत के राजनीति में ऐलान के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तो उन्हें अनपढ़ तक कह डाला। स्वामी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इस बात का ऐलान किया है कि वह राजनीति में आ रहे हैं, उनके पास कोई जानकारी यार दस्तावेज नहीं है, वह अनपढ़ हैं। यह सिर्फ मीडिया हाइप है, तमिलनाडु के लोग काफी समझदार हैं।

कमल हासन ने दी बधाई
वहीं दक्षिण के एक और सुपरस्टार कमल हासन ने भी हाल ही में राजनीति में आने के संकेत दिए थे, उन्होंने भी रजनीकांत को राजनीति में आने पर बधाई दी है। कमल हासन ने कहा कि मैं अपने भाई रजनीकांत को राजनीति में आने पर बधाई देता हूं, मैं उनके सामाजिक सरोकार के लिए राजनीति में आने का स्वागत करता हूं।

कबीर बेदी ने किया स्वागत
वहीं तमाम फिल्मी जगत की हस्तियों ने भी रजनीकांत के राजनीति में आने के ऐलान का स्वागत किया है। कबीर बेदी ने ट्वीट करके रजनीकांत को बधाई देते हुए लिखा कि मैं उन्हें इस बात की बधाई देता हूं कि ग्रेट रजनीकांत तमिनाड़ु की सबसे बड़ी उम्मीद हैं और पॉलिटिकल सिस्टम को साफ करेंगे और बड़ी सफलता हासिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों रजनीकांत ने किया है राजनीति में एंट्री का ऐलान, ये हैं 4 बड़ी वजहें












Click it and Unblock the Notifications