कोरोना के खिलाफ जंग में WHO ने की पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टीए गेब्रेयेसस ने भारत द्वारा उठाए गए कदम को महत्वपूर्ण बताया। बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के साथ-साथ लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।

Recommended Video

    Coronavirus : PM Narendra Modi ने सभी Chief Ministers से की बात, जानिए क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    WHO praises pm modi for taken measures against coronavirus fight

    इंडिया टुडे से बात करते हुए टीए गेब्रेयेसस ने कहा कि पिछले हफ्ते भारत के पीएम नरेंद मोदी ने जो 1.7 लाख करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया है वो लॉकडाउन के कारण संकट का सामना कर रहे गरीबों के बहुत काम आएगा। उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का समुदायों पर पड़ने वाले प्रभाव और इसका आकलन करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि इस तरह का समर्थन दिया जाना चाहिए।

    गेब्रेयेसस ने यह भी कहा कि कई विकासशील देश लॉकडाउन के दौरान प्रभावित समुदायों की मदद नहीं कर सकते हैं, उन्होंने अन्य देशों से ऐसे देशों की मदद करने की अपील की। वहीं, डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप पर भारत के लॉकडाउन के प्रभाव का मूल्यांकन करना 'थोड़ा जल्दबाजी' होगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और शटडाउन एक समग्र व्यापक रणनीति का हिस्सा होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सोसाइटी को एक समयावधि के लिए एक सुसंगत नीति को लागू करने की आवश्यकता है और फिर इसका आकलन किया जाएगा और आगे देखना होगा कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान हमें बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों से अपने घरों में रहने का बार-बार अपील की जा रही है और पुलिस भी अलग-अलग तरह से लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+