कौन है शिवानी पवार? जो ओलिंपिक में विनेश फोगाट की जगह ला सकती थीं मेडल, बताया कैसे नाइंसाफी कर भेजा गया पेरिस
Who is Shivani Pawar: पेरिस ओलिंपिक 2024 के फाइनल से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर विनेश फोगाट को बाहर किए जाने का दर्द अब तक हर भारतीयों के दिल में है। फाइनल मैच से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पेरिस जाने से पहले भारत में उन्होंने जिस महिला पहलवान शिवानी पवार के साथ क्वालिफाइंग राउंड खेला था, अब उन्होंने विनेश फोगाट के चयन पर सवाल उठाया है और कहा है कि सेलेक्शन में नाइंसाफी हुई थी।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की 25 वर्षीय पहलवान शिवानी पवार ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक के लिए उनका ट्रायल आखिरी समय में रद्द कर दिया गया, जिसके कारण वह ओलंपिक में भाग नहीं ले पाईं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ट्रायल होते तो आज रिजल्ट कुछ और होता। उन्हें दुख है कि उन्हें वह मौका नहीं मिला। शिवानी पवार ने कहा, मेरा ट्रायल आखिरी समय में रद्द किया गया था। इसलिए मैं ओलंपिक नहीं जा सकी थी।

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट के लिए मुश्किल हुई सिल्वर मेडल की फाइट, CAS ने मांगे इन 3 सवालों के जवाब
शिवानी पवार ने विनेश फोगाट के पेरिस ओलिंपिक के सलेक्शन पर क्या-क्या कहा?
शिवानी पवार ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा है,
"मेरा लंबे समय से पेरिस ओलंपिक में जाने का सपना था और मैं इसके लिए पिछले चार साल से तैयारी कर रहा थी। लेकिन नियमों में बदलाव के कारण हमारा ट्रायल नहीं हो सका। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने लिखित में दिया था कि जो उपविजेता रहे या क्वालीफिकेशन ट्रायल में गलत अंक आने के कारण ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। लेकिन ट्रायल से दो दिन पहले इसे रद्द कर दिया गया और कहा गया कि केवल क्वालीफाई करने वाले ही जाएंगे, यह मेरे लिए बहुत दुखद था। इसलिए मैं ओलंपिक नहीं जा सकी।"
शिवानी पवार ने कहा,
''मेरा पहलवान विनेश फोगाट के साथ बहुत करीबी मुकाबला था और मैच रेफरी के गलत फैसले के कारण फोगाट को मैच का विजेता घोषित किया गया। विनेश और मेरा मुकाबला बहुत करीबी था, मैं उसमें भी आगे चल रही थी, लेकिन गलत अंक और रेफरी के गलत फैसले के कारण हमारा मुकाबला थोड़ा गलत हो गया और अंत में विनेश को विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद मैंने वीडियो के साथ गलत फैसले की शिकायत की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।"
शिवानी पवार ने कहा कि नियमों के मुताबिक एक पहलवान केवल एक ही वर्ग में लड़ सकता है, लेकिन विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम दोनों वर्गों में लड़ने के लिए कहा गया, इसलिए यह उस समय का सबसे बड़ा नियम उल्लंघन था।
ये भी पढ़ें- विनेश की तरह अमन सहरावत भी हो गए थे ओवरवेट, 10 घंटे में कम किया 4.6 KG वजन, जीत लिया ब्रॉन्ज
Who is Shivani Pawar: कौन है शिवानी पवार
🔴शिवानी पवार राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन हैं। शिवानी पवार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के गांव उमरेठ की रहने वाली हैं। शिवानी का जन्म 11 दिसंबर 1998 को हुआ है। वह 25 साल की हैं।
🔴शिवानी के पिता किसान है। शिवानी को खेलों में रुचि फुटबॉल से शुरू हुई और बाद में कुश्ती में बदल गई थी। शिवानी के नाम कुश्ती में कई उपलब्धियां हैं।
Shivani Pawar Career: शिवारी पवार करियर
🔴शिवानी पवार ने एशियाई चैंपियनशिप में तीन बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पहलवान को हराकर पदक अपने नाम किया था। किर्गिस्तान के बिश्चेक में हुई एशियाई महिला कुश्ती चैंपियनशिप में शिवानी पवार ने 50 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।
🔴2021 में शिवानी पवार ने सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, जिससे वह टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।
🔴शिवानी पवार ने कनाडा में विश्व पुलिस और फायर गेम्स के दौरान 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक भी जीता है। 2024 में शिवानी पवार एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया था।
🔴कुश्ती करियर के बारे में और जानकारी देते हुए शिवानी पवार ने कहा कि उन्होंने 2014 में कुश्ती शुरू की और अब तक कई पदक जीते हैं।
🔴उन्होंने कहा, "मैंने 2014 में कुश्ती शुरू की और अब एक दशक से कुश्ती कर रही हूं। मैं लगातार चार बार राष्ट्रीय चैंपियन रही हूं और राष्ट्रीय खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हूं। मेरे पास अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक है और हाल ही में, मैंने सीनियर एशियाई चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता है।"
🔴शिवानी पवार ने कहा, "अब मैं विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025, 2026 एशियाई खेलों और लास वेगास ओलंपिक 2028 की तैयारी कर रही हूं।" इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उनकी छोटी बहन सोनू पवार भी उनके साथ कुश्ती की तैयारी कर रही है और शायद वह भी आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
शिवानी पवार ने और भी लगाए कई गंभीर आरोप?
पहलवान शिवानी ने कहा, "हमने शिकायत की कि पहले विनेश को दो श्रेणियों में लड़ने की अनुमति दी गई और उसे चार-पांच घंटे का ब्रेक दिया गया और मुकाबले के दौरान अंकों में समस्याएं थीं। कम से कम मुझे ट्रायल का मौका मिलना चाहिए था, मैं इसकी हकदार थी और मुझे दुख है कि मुझे वह मौका नहीं मिला। अगर ट्रायल होते तो आज नतीजा अलग होता। हमने इस मुद्दे की शिकायत आईओए और महासंघ से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।"












Click it and Unblock the Notifications