Drishti IAS Founder: कौन हैं दृष्टि IAS के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति? आखिर क्यों छोड़ी गृह मंत्रालय की नौकरी

Who is Vikas Divyakirti: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद एमसीडी (MCD) ने डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग संस्थान दृष्टि आईएएस के क्लासेज को भी सील किया है। यह कदम राऊ आईएएस स्टडी सर्किल (Rau's IAS Study Circle) के बेसमेंट में पानी भरने से हुई मौतों के बाद उठाया गया है।

प्रशासन बेसमेंट में चलने वाले क्लासेज को सील कर रही है। इसी क्रम में मुखर्जी नगर स्थिति डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि आईएएस (Drishti IAS) के भी 5 क्लासेज सील हुए हैं। इस घटना के बाद, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। लोग उनके प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Who is vikas divyakirti drishti IAS founder

डॉ. दिव्यकीर्ति जो पूर्व सिविल सेवक रह चुके हैं, ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी काम किया है। आइए जानते हैं उनके अबतक के सफर से जुड़ी कुछ खास बातें...

हरियाणा के प्रोफेसर के घर हुआ था विकास दिव्यकीर्ति का जन्म

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का जन्म 26 दिसंबर 1973 को हरियाणा में हुआ था। उनके पिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे और उनकी मां भिवानी में पीजीटी शिक्षक थीं। उनके दो बड़े भाई हैं, जिनमें से एक अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दूसरा सीबीआई में डीआईजी हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की उच्च शिक्षा

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के भिवानी जिले के सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की थी। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज से हिंदी में बीए किया। उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है, साथ ही एमए, एमफिल और पीएचडी की योग्यता भी हासिल की है।

UPSC परीक्षा में हासिल की AIR 384

अपनी शैक्षणिक यात्रा पूरी करने के बाद, डॉ. दिव्यकीर्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाना शुरू किया। पारिवारिक उम्मीदों से प्रेरित होकर, उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और 1996 में AIR 384 हासिल की। गृह मंत्रालय में कुछ समय काम करने के बाद, उन्होंने शिक्षण के अपने जुनून को फॉलो करने का फैसला किया। साल 1999 में डॉ. दिव्यकीर्ति ने दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर की स्थापना की।

1999 में की दृष्टि IAS की स्थापना

1999 में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने दिल्ली के मुखर्जी नगर में दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर स्थापित किया था। उनका उद्देश्य यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना था। उनके शिक्षण शैली और समर्पण ने उन्हें छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया है।

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर और लेखक हैं, जो देश के सबसे सम्मानित शिक्षकों में से एक माने जाते हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव उन्हें यूपीएससी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तर के प्रोफेसर-कोच में से एक बनाते हैं।

दृष्टि IAS के सामने छात्रों का प्रदर्शन

हालांकि, हाल ही में हुए हादसे ने उनके संस्थान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल रात मुखर्जी नगर स्थित उनके घर के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस घटना ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा है और एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गए हैं।

इस घटना ने न केवल दृष्टि आईएएस बल्कि पूरे कोचिंग उद्योग पर भी असर डाला है। अब देखना होगा कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और कैसे स्थिति संभाली जाती है।

यह भी देखें: बेसमेंट में घुट गए सपने... श्रेया के पिता ने कर्ज लेकर कराया था कोचिंग में एडमिशन, दूध बेच कर उठा रहे थे खर्च

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+