कौन हैं Varun Dhawan की दुल्हन Natasha Dalal, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक सबकुछ
नई दिल्ली। Varun Dhawan-Natasha Dalal wedding: बॉलीवुड से साल की पहली सबसे ग्रैंड शादी का ऐलान हो चुका है, एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में गूगल पर वरुण धवन (Varun Dhawan) की होने वाली दुल्हनियां यानी कि नताशा दलाल (Varun Dhawan Wife Natasha Dalal) को लोग खूब सर्च कर रहे हैं। वरुण के फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी होने वाली पत्नी कौन हैं और दोनों कब और कैसे मिले। तो आइए हम आपका परिचय नताशा दलाल से करा देते हैं और बताते हैं कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) के चुलबुले एक्टर वरुण का दिल कैसे चुराया।

स्कूल के दिनों से नताशा को जानते हैं वरुण
बता दें कि वरुण और नताशा एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं, ये बात अलग है कि उन्होंने शादी से पहले तक कभी नताशा की पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया को कुछ नहीं बताया। इस बीच कई बार वरुण और नताशा (varun dhawan girlfriend natasha dalal) एक साथ स्पॉट किए गए लेकिन उन्होंने अपने रिलेशन का खुलासा इतनी जल्दी नहीं किया। अब जब वरुण धवन की शादी की खबर सामने आई है तो लोग उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी जानने को लेकर काफी एक्साइडेट हैं।

बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की पढ़ाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों नताशा दलाल सुर्खियों में छाई हुई हैं। सबसे ज्यादा लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सर्च कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि नताशा, राजेश दलाल (Rajesh Dalal) और गौरी दलाल (Gauri Dalal) की बेटी हैं, जिन्होंने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (Bombay Scottish School) से की। स्कूल खत्म करने के बाद नताशा फैशन डिजाइनिंग (fashion designing) का कोर्स के लिए कुछ दिनों तक न्यू यॉर्क में भी रहीं। वह साल 2013 में अपना कोर्स खत्म कर भारत लौटी थीं।

नताशा दलाल का करियर
भारत वापसी के बाद नताशा ने दलाल बैनर तले अपना फैशन ब्रांड खोला, वर्तमान में वह डिजाइनिंग का काम भी कर रही हैं। बताया जाता है कि वह लंहगे, गाउन और ब्राइडल वियर में माहिर हैं। उन्हें इस तरह की ड्रेस डिजाइन करना ज्यादा पसंद हैं। वरुण, नताशा (Varun-Natasha) को स्कूल के दिनों से जानते हैं, पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर उनके बीच प्यार हुआ। स्कूल से लेकर आजतक वरुण ने नताशा का साथ नहीं छोड़ा।

म्यूजिक कॉन्सर्ट में मिले थे नताशा से वरुण
नताशा से वरुण धवन की मुलाकात एक म्यूजिक कॉन्सर्ट (Music concert) में हुई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ, इस बीच कई सालों तक दोनों ने अपनी लव स्टोरी को दुनिया से छिपा कर रखा। बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से वरुण धवन कई लड़कियों के दिल पर राज करने लगे, लेकिन साल 2019 में उन्होंने नताशा से अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर लाखों फीमेल फैंस का दिल तोड़ दिया।

सोशल मीडिया ग्लैमरस फोटो वायरल
वरुण धवन और नताशा दलाला के प्यार का खुलासा होने के बाद लोगों ने नताशा के बारे में खूब गूगल किया। सोशल मीडिया पर नताशा दलाल (Natasha Dalal Photos) अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि नताशा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। लेकिन नताशा ने अपना इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट अभी प्राइवेट किया हुआ है। लेकिन उनका फैशन ब्रैंड वैरिफाइड है जिसपर फैंस उनके डिजाइन कपड़ों को देख सकते हैं।

फिर रहने के लिए जिम में पसीना बहाती हैं नताशा
नताशा दलाल अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं, सिंपल और सुंदर दिखने वालीं वरुण धवन की फ्यूचर वाइफ खुद को फिट रखने के लिए खूब जिम में पसीना बहाती हैं। नताशा दलाल की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर डालें तो पता चलता है कि उन्हें ट्रैवलिंग का भी शौक है, वह वरुण व दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाना खूब पसंद करती हैं। बता दें कि पहले वरुण और नताशा (Varun Dhawan wedding) का डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान था, लेकिन कोविड की वजह से पूरा प्लान चेंज करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: PICS: इस खूबसूरत रिसॉर्ट में हो रही वरुण धवन और नताशा की शादी, जानें कितना है एक रात का किराया?
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications