Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PICS: इस खूबसूरत रिसॉर्ट में हो रही वरुण धवन और नताशा की शादी, जानें कितना है एक रात का किराया?

Bollywood Hindi News: एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए मुंबई के अलीबाग में स्थित 'द मेंशन हाउस' का चुना गया है, जहां धवन और नताशा का परिवार पहुंच गया है। साथ ही शादी की शुरुआती रस्में भी शुरू हो गई हैं। कोरोना महामारी की वजह से धवन परिवार ने कुछ चुनिंदा रिश्तेदारों और दोस्तों को ही इस समारोह में बुलाया है। आइए जानते हैं उस रिसॉर्ट के बारे में जहां पर ये पूरा शादी समारोह हो रहा है।

रिसॉर्ट में हैं 25 कमरे

रिसॉर्ट में हैं 25 कमरे

'द मेंशन हाउस' (The Mansion House) अलीबाग बीच के सामने स्थित है, जहां पर वरुण धवन शादी करने वाले हैं। ये पूरा रिसॉर्ट व्हाइट कलर में है। साथ ही इसके अंदर नारियल के पेड़ और विदेशी फूल हैं, जो खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। Cntraveller.in की रिपोर्ट के मुताबिक इस रिसॉर्ट में सिर्फ 25 कमरे हैं, लेकिन सभी एक से बढ़कर एक हैं। वैसे तो ये अलीबाग के Quaint विलेज में है, लेकिन सासवाने बीच से पैदल भी यहां तक पहुंचा जा सकता है। वहीं बीच से रिसॉर्ट तक पहुंचने के लिए नाव भी उपलब्ध रहती है।

लाखों में है किराया

लाखों में है किराया

रिपोर्ट के मुताबिक ये रिसॉर्ट खासतौर पर पार्टी के लिए बनाया गया है, जहां पूरी प्रॉपर्टी को बुक करने पर एक रात का किराया 4 लाख रुपये/नाइट है। जिसमें खाना भी शामिल रहता है। इसके अलावा इस रिसॉर्ट में तीन तरह के कमरे मौजूद हैं। पहला स्काई डेक रूम जो 375 स्क्वायर फीट में है। इसका आकार तो छोटा है, लेकिन गेस्ट बाहरी इलाके में बैठकर शानदार नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं।

क्या-क्या सुविधाएं हैं मौजूद?

क्या-क्या सुविधाएं हैं मौजूद?

स्काई डेक रूम के बाद Cove रूम्स हैं, जो थोड़े बड़े यानी 400 स्क्वायर फीट में हैं। वहीं सबसे बड़े रूम्स को पाम कोर्ट नाम दिया गया है, जो 450 स्क्वायर फीट में बने हैं। इन कमरों में WiFi, टी, कॉपी, मिनी बार समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा रिसॉर्ट में एक सीक्रेट गार्डन भी है, जहां गेस्ट नास्ता करके अपने दिन की शुरूआत कर सकते हैं।

पूलसाइड रेस्टोरेंट भी मौजूद

पूलसाइड रेस्टोरेंट भी मौजूद

वहीं इसके रेस्टोरेंट की बात करें तो वहां आपको इंडियन फूड से लेकर विदेशी व्यंजन तक मिल जाएंगे। इसके अलावा इस प्रॉपर्टी में एक पूलसाइड रेस्टोरेंट भी है, जहां आप बैठकर लंच और डिनर कर सकते हैं। वहीं इसमें सबसे खास वेस्ट कोस्ट टेरेस है। इस जगह पर बैठकर आप सनसेट का मजा ले सकते हैं। टेरेस पर भी आपको अलग-अलग तरह के फूड मिल जाएंगे। वरुण और नाताश की शादी के चलते इस रिसॉर्ट को अच्छे से सजाया गया है। घर पर चुन्नी की रस्म करके धवन और नताशा का परिवार 22 जनवरी को रिसॉर्ट पहुंच गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+