Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 बच्चों की मौत, गरीबी, तंगी... अब 78 की उम्र में उर्मिला बा कमाती हैं 45 लाख, मास्टर शेफ में आकर छाईं

'मास्टरशेफ इंडिया' शो में इस बार मुंबई की 78 वर्षीय उर्मिला अशर आई हैं, जिनके बनाए गुजराती खाने ने शेफ रणवीर बराड़, गरिमा अरोड़ा और विकास खन्ना जज को प्रभावित किया। उर्मिला बा की संघर्ष भरी कहानी प्रेरित करने वाली है।

Who is urmila asher Gujju Ben na Nasta

Who is urmila asher Gujju Ben na Nasta: देश का सबसे बेहतरीन कुकिंग शो मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 सोनी टीवी पर फिर से आ रहा है। अगर आप ये शो देख रहे होंगे तो अब तक आप 78 साल की महिला उर्मिला अशर यानी उर्मिला बा को जान गए होंगे। उर्मिला बा को उनके यूट्यूब चैनल गुज्जू बेन के नाम से जाना जाता है। उर्मिला बा अब मास्टर शेफ इंडिया में आई हैं और उनके बनाए डिश ने 'मास्टरशेफ इंडिया' को शेफ रणवीर बराड़, गरिमा अरोड़ा और विकास खन्ना को बहुत प्रभावित किया है। 78 साल की उर्मिला बा की कहानी लोगों को प्रेरित करने वाली है। बहुत ही कम उम्र में पति और तीन बच्चों को खोने के बाद भी उर्मिला बा ने हिम्मत नहीं हारी। आर्थिक तंगी में जीने को मजबूर होने के बाद भी वो बिजनेस विमन बनीं और ''Gujju Ben na Nasta'' के नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। 78 साल की उम्र में उर्मिला बा ताकत और लचीलेपन को अपने में समेटे देश की हर हाउस वाइफ और घर में रहने वाली महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। उर्मिला बा का अब मास्टर शेफ बनने का सपना है।

घरों में खाना बनाकर गुजारा करने वाली उर्मिला बा छा गईं

घरों में खाना बनाकर गुजारा करने वाली उर्मिला बा छा गईं

78 वर्षीय उर्मिला बा, जिन्हें उनके यूट्यूब चैनल गुज्जुबेन के नाम से जाना जाता है, मास्टर शेफ इंडिया में आने के बाद वह सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उसने जजों और टेलीविजन पर उसे देखने वाले सभी लोगों का दिल जीत लिया। उर्मिला बा ने ऐसा भी वक्त देखा है, जब वह 203 घरों में खाना बनाकर अपना गुजारा करती थीं और आज वह बिजनेसविमन हैं। कम उम्र में अपने पति और बच्चों को खोने के बाद भी उर्मिला बा ने हार नहीं मानी और जीवन को दूसरा मौका दिया।

लॉकडाउन में शुरू किया Gujju Ben Na Nasta यूट्यूब चैनल

लॉकडाउन में शुरू किया Gujju Ben Na Nasta यूट्यूब चैनल

उर्मिला बा ने 77 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया था। उर्मिला बा के पोते का बिजनेस कोरोना लॉकडाउन की वजह से बंद हो गया था। लॉकडाउन के दौरान खर्च संभालना बहुत मुश्किल हो गया था। जिसके बाद आर्थिक तंगी से उबरने के लिए उन्होंने अपने पोते हर्ष के साथ मिलकर 2020 में Gujju Ben Na Nasta नाम से एक यूट्यब चैनल की शुरुआत की। इस चैनल पर फिलहाल 95.2K फॉलोअर्स हैं। ये चैनल आज चर्चाओं में हैं।

फूड ऐप्स पर गुज्जू बेन का नाश्ता हॉट सेलर

फूड ऐप्स पर गुज्जू बेन का नाश्ता हॉट सेलर

उर्मिला बा यानी गुज्जू बेन का नाश्ता फूड ऐप्स पर भी हॉट सेलर है। उर्मिला बा ने अपने घर के गली के एक कॉर्नर पर गुजराती स्नैक्स स्टार्टअप ''Gujju Ben Na Nasta'' स्टोर खोला है। इस स्टोर पर ड्राई नाश्ता मिलता है। वे सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लगातार काम करती हैं। 78 साल की उम्र में वे घर भी इसके साथ-साथ चलाती हैं। सबसे पहले उन्होंने देसी आचार से अपना बिजनेस शुरू किया था। इसके बाद वे थेपला, ढोकला, पुरन पोली, हलवा, साबुदाना खिचड़ी बनाने लगीं।

हर महीने 5 लाख रुपये कमाती हैं उर्मिला बा

हर महीने 5 लाख रुपये कमाती हैं उर्मिला बा

रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला बा हर महीने 5 लाख रुपये कमाती हैं। उर्मिला बा की जिंदगी शुरुआत से ही संघर्ष भरी रही है। तीन बच्चों को खोने के बाद वह अपना घर सालों से लोगों के घर में खाना बनाकर चलाती रहती हैं। उनकी ढाई साल की बच्ची तीसरी मंजिल से गिर गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एक लड़के का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। दूसरे को ब्रेन ट्यूमर था, जिससे उसकी मौत हो गई।

3 बच्चों की मौत ने उर्मिला बा को तोड़ दिया था

3 बच्चों की मौत ने उर्मिला बा को तोड़ दिया था

उर्मिला बा तीन बच्चों की मौत से टूट गई थीं। बच्चों की मौत के बाद भी उर्मिला बा टूटी लेकिन हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने हार से टूटने के बाद बैठने की जगह अपने कंधे पर उसकी जिम्मेदारी ली। उन्होंने बीमार सास की इलाज करवाई, पूरा घर चलाया, बच्चों को पाला-पोष। उर्मिला एक महीने में 5 लाख और सलाना 45 लाख रुपये कमाती हैं। आज उर्मिला बा के साथ एक पूरी की पूरी टीम काम करती हैं। कई प्लेटफॉर्म पर उर्मिला बा की प्रेरित करने वाली कहानी दिखाई गई है।

सुबह 5:30 बजे शुरू होता है दिन

सुबह 5:30 बजे शुरू होता है दिन

बेटर इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला बा हर दिन सुबह सुबह 5.30 बजे उठकर अपना दिन शुरू करती हैं। वह अपनी बहू राजश्री और पोते हर्ष के लिए चाय-नाश्ता बनाती हैं और इसके बाद अपने स्टोर के लिए पकवान बनाना शुरू कर देती हैं। जमौटो और स्विगी पर उर्मिला बा के बनाए नाश्ते की बहुत मांग है।

पोते के एक्सीडेंट के बाद हालात हुई और भी खराब

पोते के एक्सीडेंट के बाद हालात हुई और भी खराब

बा के पोते हर्ष अशर एमबीए करने के बाद नौकरी करने लगे थे। लेकिन साल 2014 में नौकरी छोड़ कर उन्होंने अफना कॉर्पोरेट और मर्चैंडाइज का बिजनेस शुरू किया। लेकिन साल 2019 में हर्ष का एक्सिडेंट हो गया। जिसके बाद उनके परिवार को फिर से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। हर्ष ने कहा था, ''एक्सिडेंट की वजह मैं डिप्रेशन में चला गया था क्योंकि सर्जरी की वजह से मेरा चेहरा बिगड़ गया था और मेरी सर्जरी हुई थी। मैंने घर से बाहर जाना छोड़ दिया था। मेरे एक्सीडेंट के बाद सबकुछ ठप्प हो गया। उसके बाद लॉकडाउन ने हालत कर दी थी।''

'बिजनेस का मुझे नहीं था पता लेकिन खाना बनाना आता है...'

'बिजनेस का मुझे नहीं था पता लेकिन खाना बनाना आता है...'

उर्मिला बा ने कहा था, ''मुझे नहीं पता है बिजनेस से कैसे होती है और इससे कमाई कैसे होती है। मेरा काम लोगों के लिए अच्छा और ताजा खाना बनाना है, जिसमें मुझे आनंद आता है। 12 घंटे किचन में बिताने के बावजूद मुझे बिल्कुल थकान नहीं होती है। मुझे दूसरों से भी खाना बनाना सीखना पसंद है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+