सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले कौन हैं उदयानिधि स्टालिन?

तमिलनाडु सरकार में मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयानिधि स्टालिन अपने हालिया बयान की वजह से विवादों मे हैं। दरअसल उधयानिधि ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया बताते हुए कहा कि इसे खत्म कर देना चाहिए। उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है।

उदयानिधि का जन्म 27 नवंबर 1977 को हुआ था। वह राजनेता होने के साथ-साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वह फिल्म प्रोड्यूसर के साथ एक्टर भी हैं। तमिल सिनेमा में वह काफी जाना माना चेहरा हैं। उन्हें तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्रालय का भी जिम्मा प्राप्त है। उदयानिधि तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य हैं, वह चेपक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं।

udhayanidhi stalin

उदयानिधि के तमिल सिनेमा में सफर की बात करें तो उन्होंने रेड जायंट मूवीज के साथ अपनी पहली फिल्म कुरुवी 20008 में प्रोड्यूस की थी। इसके बाद आधवान, मनमदान अंबू, 7ओम अरिवू जैसी फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। बतौर एक्टर उन्होने ओरू कल ओरू कन्नड़ी फिल्म से शुरुआत की थी। यह कॉमेडी फिल्म थी।

उदयानिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के पोते हैं। उदयानिधि ने चेन्नई के डॉन बोस्को स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने लोयोला कॉलेज से अपनी पढ़ाई की थी। उनके कई रिश्तेदार राजनीति और तमिल फिल्म जगत में हैं। उनके भतीजे अरुणलिथि, दयानिधि भी एक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

उदयानिधि ने प्रदेश में काफी जोरशोर से डीएमके के लिए प्रचार किया था। उन्होंने पिछले चुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निबाई थी। चेपक से उन्होंने जबरदस्त जीत भी दर्ज की थी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में रोबोटिक सीवर सफाई की शुरुआत की थी।

फिलहाल वह सनातन धर्म को लेकर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मच्छर के डेंगू मलेरिया की तरह है। इसे खत्म कर देना चाहिए। उनके बयान पर भाजपा और अन्य दल हमलावर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+