कौन है फारूक खान, भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा
नई दिल्ली। चोरी-चोरी, चुपे-चुपे भाजपा में फारूक खान खास होते जा रहे हैं। भाजपा उन्हें अपने खास मुस्लिम नेता के रूप में प्रोजेक्ट करती नजर आ रही है। जब शाहनवाज हुसैन जैसे पुराने भाजपा नेता सुर्खियों से दूर जा रहे हैं, तब फारूक खान का खास होते जाना अहम है।
जम्मू वाले खान
फारूक जम्मू से संबंध रखते हैं। वे डोगरी बोलते हैं। दरअसल जम्मू क्षेत्र में पंजाबी और डोगरी दोनों ही बोली जाती है। बहुत से लोग दोनों भाषाओं को मिला-जुलाकर बोलते हैं।
शाह का करीबी
फारूक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। वे धाकड़ पुलिस अफसर भी रहे हैं। वे जम्मू-कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल पुलिस भी रहे हैं। उनका राज्य में तगड़ा जनाधार है। उन्होंने राज्य में अपनी पुलिस सेवा के दौरान काफी नाम कमाया है।
मारा आतंकियों को
खान के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने राज्य में बहुत से आतंकवादियों को ढेर किया है। फारूक खान से कुछ दिन पहले मुलाकात हुई। वे कह रहे थे कि उन्हें लगता कि देश सेवा करने के लिहाज से भाजपा सबसे बेहतरीन पार्टी है। ये राष्ट्रवादी पार्टी है।
मोदी के मुरीद
फारूक खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से भी बेहद प्रभावित नजर आते हैं। वे कहते हैं कि मोदी देश को एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
बदलेंगे सोच
फारूक खान को अमित शाह ने पार्टी के मिनोरिटी मोर्चा को मजबूत बनाने का दायित्व सौंपा हैं। खान ने कहा कि वे देशभर का दौरा करके मुसलमानों की भाजपा को लेकर सोच बदल देंगे।
वे मानते हैं कि मुसलमान भाजपा की तरफ मुखातिब हो भी रहे हैं। उन्हें समझ आ रहा है कि भाजपा उनकी हितैषी है। एक सवाल के जवाब में वे कहते हैं कि वे भाजपा में किसी लालच से नहीं आए। वे तो भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आए थे।













Click it and Unblock the Notifications