कौन हैं मायावती के भतीजे आकाश की होने वाली दुल्हन डॉ. प्रज्ञा? लंदन में हुई उनकी मुलाकात

Mayawati's nephew Akash wedding, बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद की, जो 26 मार्च को होनी है।

who is the bride of Mayawatis nephew Akash, Dr. Pragya Siddhartha

Mayawati's nephew Akash wedding, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी 26 मार्च को गुड़गांव में शादी होने वाली है। आकाश की दुल्हन उनकी ही पार्टी के नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ हैं। आकाश आनंद मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आनंद कुमार के घर में शादी को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। लेकिन लोग यह जानना चाह रहे हैं कि, आकाश आनंद की जिस युवती से शादी हो रही है, आखिर वो कौन है?

who is the bride of Mayawatis nephew Akash, Dr. Pragya Siddhartha

रिश्तेदारी में बदलने जा रही है दोस्ती

आकाश आनंद की शादी मायावती के करीबी और दिग्गज नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ से हो रही है। अशोक सिद्धार्थ, सालों से बसपा से जुड़े हैं। वह महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी रहे हैं। वह बसपा की ओर से विधानपरिषद सदस्‍य रह चुके हैं। 2009 में एमएलसी, 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे। अशोक सिद्धार्थ जहां एक ओर आनंद कुमार के करीबी दोस्त हैं। ऐसे में सालों से एक दूसरे के करीब रहे परिवार अपने दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की तैयारी में हैं।

who is the bride of Mayawatis nephew Akash, Dr. Pragya Siddhartha

लंदन में पढ़ाई के दौरान मिले थे आकाश-प्रज्ञा

आकाश आनंद ने ब्रिटेन के लंदन में एमबीए की पढ़ाई की है। यहीं पर उनकी प्रज्ञा सिद्धार्थ से मुलाकात हुई, प्रज्ञा भी यहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। प्रज्ञा ने लंदन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश और प्रज्ञा यही पर एक दूसरे के करीब आए थे। फिलहाल प्रज्ञा एमडी की पढ़ाई कर रही हैं।

who is the bride of Mayawatis nephew Akash, Dr. Pragya Siddhartha

मायावती के करीबी हैं अशोक सिद्धार्थ

प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ भी पेशे से डॉक्टर हैं। अशोक सिद्धार्थ फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। वे मायावती के कहने पर नौकरी छोड़कर साल 2008 में बसपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद मायावती ने उन्हें एमएलसी बनाया और 2016 में राज्यसभा भी भेजा था। अशोक सिद्धार्थ की पत्नी मायावती के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में नेशनल कोऑर्डिनेटर जैसी अहम जिम्‍मेदारी दे रखी है। आकाश आनंद को मायावती ने पहली बार सहारनपुर की रैली में मंच पर उतारा था। एक बड़ा तबका मानता है कि, आकश ही मायावती के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। वे पिछले 4 सालों में पार्टी के सभी बड़े कार्यक्रमों में मायावती के साथ मौजूद रहे हैं।

शादी गुरुग्राम में 26 मार्च को

शादी गुरुग्राम में 26 मार्च को

आकाश आनंद की शादी गुरुग्राम में 26 मार्च को होगी, जबकि 28 मार्च को नोएडा में रिसेप्शन होगा। शादी की रस्में 26 मार्च को गुरुग्राम के ऐम्बिऐंस आइलैंड स्थित 'ए डॉट बाई जीएनएच' वेन्यू पर होनी है। बारात में करीब 1500 खास मेहमानों का इंतजाम किया जा रहा है। शादी में मायावती ने कई लोगों को खुद आमंत्रित किया है। सूत्रों के मुताबिक, हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, शादी में सिर्फ सीनियर लीडर ही शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+