Vaibhav Taneja Net Worth: टेस्ला के CFO बने दुनिया के सबसे महंगे फाइनेंस अफसर, सुंदर पिचाई को भी छोड़ा पीछे
Tesla CFO Vaibhav Taneja Net Worth: भारतीय मूल के कार्यकारी अधिकारी वैभव तनेजा, जो टेस्ला (Tesla) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हैं। वैभन तनेजा को साल 2024 में कुल 139.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹1,160 करोड़ की भारी-भरकम सैलरी मिली।
यह किसी भी CFO के लिए अब तक की सबसे अधिक सैलरी मानी जा रही है जो सुंदर पिचाई और सत्या नडेला से भी अधिक है। वैभव तनेजा की सैलरी ने वैश्विक कॉर्पोरेट जगत में तहलका मचा दिया है। आईए जानते हैं कितनी है वैभव तनेजा की सैलरी...

Tesla CFO Vaibhav Taneja Net Worth: कैसे बढ़ी वैभव तनेजा की सैलरी
इस शानदार सैलरी पैकेज का अधिकांश हिस्सा स्टॉक ऑप्शन्स और इक्विटी अवॉर्ड्स के रूप में है, जो उन्हें टेस्ला में प्रमोशन मिलने के बाद दिए गए। जबकि उनकी बेस सैलरी $400,000 (लगभग ₹3.3 करोड़) थी, बाकी पूरी रकम स्टॉक्स के प्राइस बढ़ने से आई है। खासतौर पर जब मई 2025 तक टेस्ला के शेयर $250 से बढ़कर $342 तक पहुंच गए।
यह कमाई न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ($79.1 मिलियन) और गूगल के CEO सुंदर पिचाई ($10.7 मिलियन) से कहीं ज्यादा है, बल्कि 2020 में निकोला के CFO द्वारा बनाए गए $86 मिलियन के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ती है।
Tesla CFO Vaibhav Taneja: CA से टेस्ला के टेस्ला CFO तक का सफर
वैभव तनेजा का करियर भारत से शुरू हुआ। उन्होंने 1999 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की और 2000 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। 2006 में उन्होंने अमेरिका में सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA) की उपाधि भी हासिल की।
लगभग 17 वर्षों तक उन्होंने प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (PwC) में भारत और अमेरिका में काम किया, जहां वे "सीनियर मैनेजर - अश्योरेंस" तक पहुंचे। इसके बाद 2016 में उन्होंने सोलरसिटी (SolarCity) जॉइन किया, जिसे बाद में टेस्ला ने अधिग्रहित कर लिया।
सोलरसिटी और टेस्ला के विलय के बाद 2017 में तनेजा ने टेस्ला में "असिस्टेंट कॉरपोरेट कंट्रोलर" के रूप में कदम रखा। उनकी पदोन्नति की गति बेहद तेज रही-2018 में वे कॉरपोरेट कंट्रोलर बने, 2019 में चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर और अंततः अगस्त 2023 में CFO बने, जब उन्होंने जैक किर्खोर्न की जगह ली। इतना ही नहीं, तनेजा टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भी हैं, जहां वे भारत में टेस्ला की विस्तार रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं।
Vaibhav Taneja Salary: 139.5 मिलियन डॉलर का पे पैकेज क्यों है खास?
यह भारी-भरकम सैलरी पैकेज चार सालों में वेस्ट होने वाले स्टॉक्स पर आधारित है। जिस समय यह अवॉर्ड दिया गया, उस वक्त टेस्ला के शेयर लगभग $250 पर थे, लेकिन अब वे $342 के पार चले गए हैं, जिससे इस पैकेज का मूल्य और भी अधिक हो गया है।
तनेजा की यह सैलरी न केवल टॉप टेक CEOs से अधिक है, बल्कि यह वित्तीय दुनिया में कार्य करने वाले हजारों प्रोफेशनलों के लिए एक प्रेरणा भी बन गई है-खासतौर पर भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए।
Tesla के संघर्षपूर्ण समय में बड़ी कमाई
यह पैकेज ऐसे समय में आया है जब टेस्ला को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी में गिरावट, घटते मुनाफे और वैश्विक प्रतिस्पर्धा जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ विशेषज्ञ इस भारी-भरकम सैलरी पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि अन्य का मानना है कि कंपनी को वित्तीय स्थिरता देने वाले नेताओं को पुरस्कृत करना आवश्यक है।
वहीं, टेस्ला के CEO एलन मस्क खुद 56 बिलियन डॉलर के अपने वेतन पैकेज को लेकर कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे कंपनी की कार्यकारी वेतन संरचना को लेकर बहस और तेज हो गई है।
Tesla CFO Vaibhav Taneja Net Worth: वैभव तनेजा की कुल संपत्ति
मई 2025 तक, वैभव तनेजा की कुल अनुमानित संपत्ति कम से कम $73.7 मिलियन (लगभग ₹610 करोड़) है। उनके पास टेस्ला के 26,949 शेयर हैं और 2021 से अब तक वे 156,709 शेयर बेच चुके हैं, जिनसे उन्होंने करीब $64.6 मिलियन (₹530 करोड़) कमाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications