कौन है वो, जिसने अतीक अहमद के सिर में मारी गोली, बार-बार जेल जाकर थक गए थे, बनना चाहते हैं UP का बड़ा DON

Atiq Ahmed News: गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 Shooters of Atiq Ahmed and Ashraf

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की 15 अप्रैल की रात 10.30 बजे के आस-पास उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली मारने वाले तीनों हमलावरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तीनों हमलवारों की पहचान हो गई है।

तीनों की उम्र कम बताई जा रही है। अतीक को गोली मारे वाले तीनों हमलावर शातिर अपराधी हैं। इन्होंने कम उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा है। पुलिस रिकॉर्ड मेंं तीनों हिस्ट्रीशीटर हैं।

अतीक अहमद और अशरफ के शूटर प्रयागराज के रहने वाले नहीं हैं। अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है। जबकि दूसरा शूटर सनी सिंह हमीरपुर का रहने वाला है। तीसरा आरोपी अरुण मौर्य कासगंज जिले का रहने वाला है।

अतीक-अशरफ की हत्या कर UP का नया गैंगस्टर-DON बनना चाहते हैं शूटर

अतीक और अशरफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों शूटरों पर हत्या, लूट समेत कई संगीन आरोप हैं। तीनों कई बार जेल जा चुके हैं। जेल में ही लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह तीनों की मुलाकात हुई थी और दोस्ती हो गई थी।

इन तीनों का कहना है कि ये छोटे-मोटे क्राइम करके बार-बार जेल जाकर थक चुके थे, इसलिए इन्हें कुछ बड़ा करना था। अतीक और अशरफ की हत्या करके तीनों शूटर यूपी का नया डॉन और गैंगस्टर बनना चाहते थे।

 Shooters of Atiq Ahmed and Ashraf

फिलहाल अधिकारी इस बात की जानकारी ले रहे हैं कि कहां और किस तरह के मामले इन तीनों के खिलाफ दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपी कह रहे हैं कि वे बड़ा माफिया बनना चाहते थे इसलिए हत्याओं को अंजाम दिया।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हमेशा के लिए छोटे-छोटे शूटर नहीं बने रहना चाहते थे और बड़ा माफिया बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अतीक और अशरफ को मारने का प्लान बनाया था। हालांकि पुलिस अभी उनके बयानों पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रही है, क्योंकि तीनों के बयानों में विरोधाभास है।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हमेशा के लिए छोटे-छोटे शूटर नहीं बने रहना चाहते थे और बड़ा माफिया बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अतीक और अशरफ को मारने का प्लान बनाया था। हालांकि पुलिस अभी उनके बयानों पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रही है, क्योंकि तीनों के बयानों में विरोधाभास है।

'जो अतीक से डरते थे, वो अब हमसे डरेंगे...'

पुलिस पूछताछ में शूटरों ने बताया है कि, 'कब तक छोटे-मोटे शूटर रहेंगे, बड़ा माफिया बनना है, इसलिए हमने हत्याकांड करने का प्लान किया था।' सनी ने शुरुआत में पुलिस से कहा कि वो प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आया था। दूसरे आरोपी ने भी खुद को छात्र बताया है।

शूटरों का कहना है कि वह छोटे-छोटे अपराध करके थक गए थे। जेल जाने से उनका नाम नहीं हो रहा है। इसी बीच उन्हें अचानक पता चला कि अतकी और अशरफ पुलिस कस्टडी से मेडिकल के लिए रात को जाने वाले हैं। जिसके बाद हमने प्लानिंग की। उन्होंने कहा कि, 'जो लोग अतीक से डरते थे अब हमसे डरेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+