कौन हैं पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO संजीव जैन, क्यों पुलिस ने 60 KM तक पीछा कर किया इनको गिरफतार, क्या है मामला

Sanjeev Jain (Parsvnath Developers CEO): दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने फिल्मी स्टाइल में 60 किलोमीटर तक पीछा करके पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO संजीव जैन को गिरफ्तार किया है। पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजीव जैन की गिरफ्तारी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

संजीव जैन की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने 60 किलोमीटर तक पीछा किया और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से आखिरकार संजीव जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। जब पुलिस संजीव जैन को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को पीछा करना पड़ा।

Sanjeev Jain Parsvnath Developers CEO

Sanjeev Jain: कौन हैं पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO संजीव जैन

  • संजीव जैन पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं।
  • संजीव जैन गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 में रहते हैं। संजीव जैन 32 सालों से पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा हैं।
  • संजीव जैन ने भारती विद्यापीठ, पुणे से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। संजीव जैन ने अपनी स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के खेकड़ा में जैन खेकड़ा इंटर कॉलेज से की है।
  • संजीव जैन को फरवरी 2002 में पार्श्वनाथ डेवलपर्स का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था और उनके नेतृत्व में कंपनी ने भारत भर के 37 शहरों और 13 राज्यों में फैला है। पार्श्वनाथ डेवलपर्स कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी।
  • संजीव जैन की गिरफ्तारी राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समक्ष पेश न होने के कारण उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के सिलसिले में की गई है।

Sanjeev Jain Arrested: संजीव जैन को क्यों किया गया गिरफ्तार?

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि, "राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समक्ष संजीव जैन पेश नहीं हो पा रहे थे, इसकी वजह से संजीव जैन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।''

संजीव जैन के खिलाफ वारंट रजत बब्बर नामक व्यक्ति द्वारा 2017 में दायर उपभोक्ता शिकायत मामले के संबंध में जारी किए गए थे। उनके खिलाफ शाहदरा पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की ओर से चार गैर-जमानती वारंट और एक जमानती वारंट लंबित थे। पुलिस ने बताया कि सबसे हालिया गैर-जमानती वारंट 18 जुलाई 2024 को दायर किया गया था, लेकिन संजीव जैन आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+