AAP ज्वाइन करना 'एक गलती'! कौन हैं संभावना सेठ जिनका एक साल में ही उठ गया पॉलिटिक्स से भरोसा

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। एक्टर संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ लिया है। संभावना ने करीब एक साल पहले 'आप' ज्वाइन किया था। आज उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले को 'एक गलती' बताया है।

संभावना ने कहा कि वह देश की सेवा करने के इरादे से बहुत उत्साह के साथ राजनीति में आई थीं। हालांकि, "अपनी गलती का एहसास" होने पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह कदम एक्ट्रेस ने देश में लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उठाया गया है।

Sambhavna Seth

संभावना सेठ ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए एक पोस्ट में लिखा, "अपने देश के लिए सेवा करने के लिए बहुत उत्साह के साथ एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुई, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी समझदारी से निर्णय लेते हैं, आप अभी भी गलत हो सकते हैं क्योंकि अंत में हम इंसान हैं। अपनी गलती का एहसास करते हुए मैं आधिकारिक तौर पर AAP से बाहर निकलने की घोषणा करती हूं।"

कौन हैं संभावना सेठ?
संभावना सेठ मुंबई बेस्ड एक एक्टर और यूट्यूबर हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफइल के अनुसार वो खुद को एक डांसर और परफ़ॉर्मर की श्रेणी में रखती हैं। 21 नवंबर 1980 को मुंबई में जन्मी संभावना सेठ एक भारतीय डांसर, मॉडल और एक्टर हैं।

उन्होंने टेलीविजन रियलिटी शो, बिग बॉस: सीजन 2 में भाग लिया और 36 चाइना टाउन (2006), मॉडल - द ब्यूटी (2005) और ज़मीर (1975) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

एजुकेशन और कैरियर
संभावना सेठ ने अपना ग्रेजुएशन मैत्रेयी कॉलेज से पूरा किया है। उन्होंने दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू कर दिया था।

सेठ ने अपने करियर की शुरुआत विभिन्न आइटम गानों में एक डांसर के रूप में की। वह रूप रंग की नगरी, लेंगा में वायरस, नशे नशे उठाता, जंग और कमर जब लचकेला जैसी भोजपुरी फिल्मों में आइटम सॉन्ग में नजर आईं। उन्होंने किड्स नंबर 1, 36 चाइना टाउन जैसी हिंदी फिल्म में भी छोटी भूमिका निभाई है। इसके बाद वह पागलपन में दिखाई दीं।

संभावना, साल 2008-09 के दौरान आया टीवी रियलिटी शो 'डांसिंग क्वीन' की विनर भी रही थी। उन्होंने 2016 में अविनाश द्विवेदी से शादी रचाई। यही संभावना एक्टिंग और डांसिंग के साथ-साथ यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएटर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+