यही है रामवृक्ष यादव जिसके इशारे पर मथुरा में मचा मौत का तांडव
मथुरा। गुरुवार की देर शाम भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा खून से लाल हो गई। यहां के जवाहरबाग में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर दंगाईयों ने हमला बोल दिया जिसमें SP सिटी मुकुल द्विवेदी और एक SO संतोष कुमार यादव सहित 21 लोगों की मौत हो गई। UP के नेता मंत्री कनेक्शन के चलते मथुरा का जवाहर बाग बना खूनी बाग

इस पूरे मामले में जो बात सामने आई है उससे यह साफ हो गया है कि दंगाई पुलिस टीम पर हमले के लिए पूरी तैयारी में थे। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस मामले का सरगना रामवृक्ष यादव नाम का आदमी है जिसके एक इशारे पर यह सबकुछ हुआ।
कौन है रामवृक्ष यादव?
- रामवृक्ष गाजीपुर का रहने वाला है।
- 15 मार्च 2014 में वो करीब 200 लोगों को लेकर मथुरा आया था।
- उसने यहां पर 2 दिन रहने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी लेकिन दो दिन बाद वो वहां से हटा नही।
- पहले तो रामवृक्ष यहां एक झोपड़ी बनाकर रहने लगा फिर धीरे-धीरे वहां कई झोपडि़यां बन गईं।
- देखते ही देखते रामवृक्ष ने 270 एकड़ में अपनी सत्ता चलाने लगा।
- रामवृक्ष इनता ताकतवर हो गया कि प्रशासन भी इसका कुछ नहीं कर सकी।

दो साल में दर्ज हुए 10 से ज्यादा मामले
- रामवृक्ष यादव पर साल 2014 से 2016 के बीच 10 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए।
- इन मुकदमों में पुलिस टीम पर हमला, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करना।
हथियारों का जखीरा बरामद
- 315 बोर की 45 पिस्तौलें
- 12 बोर की 2 पिस्तौलें
- 315 बोर की 5 राइफलें
- राइफल के 80 जिंदा कारतूस
- 12 बोर के 80 कार्टिजेस
- 320 बोर के 5 खोखे












Click it and Unblock the Notifications