कौन है प्रवीण कुमार श्रीवास्तव? जिनको राष्ट्रपति ने दिलाई सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर की शपथ
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर (सीवीसी) की शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विजिलेंस कमिश्नर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर (सीवीसी) की शपथ ली। प्रवीण कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
दरअसल, सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर के पद पर सुरेश एन पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिसंबर 2022 से कार्यवाहक के रूप में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव कार्यभार संभाल रहे थे। लेकिन, आज सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर के पद ही प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने औपचारिक तौर पर शपथ ली है।
कौन है प्रवीण कुमार श्रीवास्तव?
मालूम हो कि प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, असम-मेघालय कैडर के 1988-बैच (सेवानिवृत्त) के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह पिछले साल 31 जनवरी को सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय के पद से रिटायर हुए थे। भारत सरकार के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने वाणिज्य विभाग के निदेशक/उप सचिव के रूप में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के तहत सेवाओं में व्यापार से संबंधित वार्ताओं में सरकार की सहायता की। उन्होंने राइट्स लिमिटेड में मुख्य सतर्कता अधिकारी और जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक के रूप में भी कार्य किया।
गृह मंत्रालय में विशेष सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यकाल के दौरान प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय पुलिस सेवा के कैडर प्रबंधन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्र शासित प्रदेशों के कार्मिक और सामान्य प्रशासन से संबंधित मामलों को संभाला। वह पिछले साल 31 जनवरी को सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार के पद से रिटायर हुए।












Click it and Unblock the Notifications