Who Is Petal Gahlot? UN में पाकिस्तान को धोने वाली भारत की बेटी कौन? DU की पासआउट, सिंगिंग का भी है शौक
Who Is Petal Gahlot? संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आतंकवाद पर 'बेतुकी नौटंकी' कर रहे थे, तो उन्हें माकूल जवाब देने वाली युवा आवाज थी भारत की डिप्लोमैट पेटल गहलोत की। पाकिस्तान को उसकी सही जगह दिखाने वाली यह फर्स्ट सेक्रेटरी रातोंरात सुर्खियों में छा गईं।
पेटल गहलोत सिर्फ फाइल्स संभालने वाली डिप्लोमैट नहीं हैं। उनके पास कला और संगीत का एक दिलचस्प और क्रिएटिव साइड भी है। डिप्लोमेसी के गंभीर माहौल से दूर, गहलोत को गिटार बजाने और गाने का शौक है।

उनके संगीत प्रेम का सबसे बड़ा सबूत उनका गाया मशहूर इतालवी गीत 'बेला चाओ' (Bella Ciao) का कवर है, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया। उनका यह हुनर बताता है कि भारत के नए डिप्लोमैट्स सिर्फ कूटनीति में ही नहीं, बल्कि कला में भी किसी से कम नहीं हैं।
मुंबई से DU और फिर UN का सफर
नई दिल्ली में जन्मी पेटल गहलोत की शिक्षा की नींव बहुत मजबूत रही है। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज (LSR) से राजनीति विज्ञान में एमए करके 2015 में मास्टर्स डिग्री पूरी की।
इस शानदार पढ़ाई के दम पर ही वह 2015 में इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) में सेलेक्ट हुईं। उन्होंने पेरिस में भारतीय दूतावास और सैन फ्रांसिस्को में महावाणिज्य दूतावास जैसी महत्वपूर्ण विदेशी पोस्टिंग पर काम किया है, जिससे उनका अनुभव काफी समृद्ध हुआ।
UN में कैसे मिला इतना बड़ा मौका?
अपने अनुभव और काबिलियत के कारण ही आज पेटल गहलोत न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में कार्यरत हैं। उनका काम शांति, सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जैसे बड़े वैश्विक मुद्दों पर भारत के हितों को मज़बूती से रखना है।
UNGA में उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवादी कैंप को तुरंत बंद करने और भारत के वांछित आतंकियों को सौंपने का सीधा दबाव बनाया। गहलोत युवा भारतीय डिप्लोमैट्स की उस नई पीढ़ी का चेहरा हैं जो साहस, ज्ञान और आधुनिक सोच के साथ दुनिया के सामने भारत की बात रखती है।












Click it and Unblock the Notifications