Bajinder Singh: कौन हैं यशू-यशू वाले पादरी बजिंदर सिंह? जो यौन उत्पीड़न और रेप केस में पाए गए दोषी
Bajinder Singh Pastor: यशू-यशू वीडियो से सुर्खियों में आए पंजाब के ताजपुर चर्च के स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह (Bajinder Singh) को कोर्ट ने महिला से यौन उत्पीड़न और रेप मामले में दोषी करार दिया है। मोहाली कोर्ट इस मामले में बजिंदर सिंह को अब 1 अप्रैल को सजा सुनाएगी।
2018 के जीरकपुर यौन उत्पीड़न और बलात्कार मामले में पादरी बजिंदर सिंह समेत कुल छह आरोपी थे। जिनमें से पांच को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बजिंदर सिंह खुद को प्रोफेट बजिंदर सिंह बताते हैं और 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' नाम से चर्च चलाते हैं। चलिए आपको बताते है कौन हैं बजिंदर सिंह...

बजिंदर सिंह कौन हैं?
42 वर्षीय बजिंदर सिंह का जन्म हरियाणा के यमुनानगर में एक हिंदू जाट परिवार में हुआ था। करीब 15 साल पहले यानी 2000 में बजिंदर सिंह हत्या के एक मामले में जेल गए थे। जेल में ही बजिंदर सिंह ने ईसाई धर्म अपना लिया था। जेल से रिहा होने के बाद बजिंदर सिंह ने साल 2012 में प्रार्थना सभाएं करना शुरू कर दिया था।
देशभर में बजिंदर सिंह के चर्च की 260 शाखाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल रिहा होने के बाद ही बजिंदर सिंह ने जालंधर के ताजपुर गांव में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम की स्थापना साल 2016 में की थी। उनके चर्च की देशभर में 260 शाखाएं हैं। सबसे बड़ी चर्च मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में है। बता दें कि बजिंदर सिंह चमत्कारिक उपचारों का दावा करते हैं और उनके सभाओं में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।
यूट्यूबर पर 3.74 मिलियन सब्सक्राइबर
धर्मगुरु के चोले में नहीं बल्कि, बजिंदर सिंह मंच पर कॉरपोरेट लुक में दिखाई देते हैं। प्रोफेट बजिंदर सिंह के नाम से यूट्यूब चैनल भी है जिस पर उनके करीब 3.74 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब चैनल पर बजिंदर सिंह की सभाओं के वीडियो भी डाले जाते हैं। इतना ही नहीं, विदेश में भी बजिंदर सिंह की शाखाएं हैं, जिसमें अमेरिका से लेकर इजरायल और मॉरिशस से लेकर मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया तक का नाम है।
'मेरे यशू-यशू' वाले वीडियो से मिली थी लोकप्रियता
खुद को प्रोफेट बताने वाले बजिंदर सिंह ने लोगों को एचआईवी, गूंगेपन और बहुत कुछ से ठीक करने का दावा किया है। उन्हें 'मेरे यशू-यशू' से अच्छी खासी लोकप्रियता मिली थी। बता दें कि बजिंदर सिंह महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो भी वायरल हुए थे।
ये भी पढ़ें: Pastor Bajinder Singh: फेमस पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज, 17 साल की उम्र से उत्पीड़न करने का आरोप
साल 2018 में लगा था रेप का आरोप
बजिंदर सिंह पर साल 2018 में भी रेप का आरोप लगा था। यह आरोप पंजाब के जीरकपुर इलाके की एक महिला ने लगाया था। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस बजिंदर सिंह को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। हालांकि, इस मामले में अब बजिंदर सिंह को कोर्ट ने दोषी पाया है।
मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने पाया दोषी
मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने साल 2018 के जीरकपुर यौन उत्पीड़न और रेप मामले में बजिंदर सिंह को दोषी करार दिया है। कोर्ट 1 अप्रैल को इस मामले पादरी बजिंदर सिंह को सजा सुनाएगी। हालांकि, इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को कोर्ट ने सबूतों के आभाव में बरी कर दिया। पुलिस चार्जशीट में कहा गया था कि बजिंदर सिंह ने नाबालिग पीड़िता के साथ गलत हरकतें की थीं और अश्लील मैसेज भेजे थे।












Click it and Unblock the Notifications