Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pastor Bajinder Singh: फेमस पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज, 17 साल की उम्र से उत्पीड़न करने का आरोप

Pastor Bajinder Singh: पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। कपूरथला जिले में चर्च चलाने वाले मशहूर पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न, पीछा करने और धमकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

पुलिस ने पादरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354A, 354D और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस केस में आठ अन्य लोगों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

pastor Bajinder Singh

'कैबिन में अकेले बैठाया, गलत तरीके से छुआ', पीड़िता का आरोप

पीड़िता के अनुसार वह 2017 से जालंधर के 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' में जा रही थी, जहां पादरी बजिंदर सिंह ने उसका मोबाइल नंबर लिया और लगातार मैसेज भेजना और पीछा करना शुरू कर दिया। डर के कारण वह अपने माता-पिता को इस बारे में बताने से हिचकिचाती रही।

पीड़िता का कहना है कि 2022 में चर्च के एक कैबिन में पादरी ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की और शादी के लिए दबाव डाला। जब उसने इसका विरोध किया, तो पादरी ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

Pastor Bajinder Singh: पुलिस में शिकायत और केस दर्ज

पीड़िता ने 20 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद 23 फरवरी को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

पहले भी विवादों में रहे हैं बजिंदर सिंह

बजिंदर सिंह का नाम विवादों से पहले भी जुड़ चुका है। 2018 में उनके खिलाफ एक महिला ने बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, पादरी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगा।

इस केस में पंजाब पुलिस ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था, जब वे लंदन भागने की फिराक में थे।

चमत्कारी दावों से लोकप्रियता, बड़े सितारों से संबंध

बजिंदर सिंह खुद को "चमत्कारी पादरी" बताते हैं और दावा करते हैं कि वे मरे हुए लोगों को जिंदा कर सकते हैं और लाइलाज बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। उनके प्रार्थना सभाओं में बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां भी नजर आ चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+