Pallavi Dempo: कौन हैं पल्लवी डेम्पो, जो गोवा में बनीं BJP की पहली महिला उम्मीदवार

Pallavi Dempo Goa Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई लिस्ट काफी सुर्खियों में है। इस लिस्ट में दक्षिण गोवा से भाजपा ने पल्लवी डेम्पो को टिकट दिया है। पल्लवी डेम्पो गोवा से भाजपा की पहली महिला उम्मीदवार है।

पल्लवी डेम्पो वो पहली महिला उम्मीदवार हैं, जिन्हें भाजपा ने गोवा में महिला उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा या राजनीति में नहीं रही हैं। आइए जानें कौन हैं पल्लवी डेम्पो?

Pallavi Dempo Goa Lok Sabha Election

पल्लवी डेम्पो ने भाजपा से टिकट मिलने के बाद कहा है कि, 'मैं इस नामांकन के लिए भाजपा का बहुत आभारी हूं और इसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। हम इस सीट को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।''

पल्लवी डेम्पो ने कहा, ''मैंने हमेशा (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के दृष्टिकोण में विश्वास किया है, एक ऐसा दृष्टिकोण जो मेरे मुताबिक, जाति, पंथ या धर्म के बावजूद सभी को सशक्त बनाता है और समाज के हर वर्ग को समान अवसर देता है।''

Who is Pallavi Dempo: कौन हैं पल्लवी डेम्पो?

  • पल्लवी डेम्पो एक महिला उद्योगपति हैं। पल्लवी डेम्पो, डेम्पो इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक हैं।
  • पल्लवी के पति गोवा स्थित डेम्पो ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन उद्योगपति श्रीनिवास डेम्पो हैं। पल्लवी के पति श्रीनिवास डेम्पो भी गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (GCCI) के प्रमुख हैं।
  • पल्लवी डेम्पो एक बिजनेसविमन होने के साथ-साथ शिक्षाविद् की भी हैं। 49 वर्षीय पल्लवी केमेस्ट्री में ग्रेजुएट हैं। वहीं पल्लवी ने एमआईटी पुणे से एमबीए की डिग्री भी ली है।
  • पल्लवी डेम्पो इंटस्ट्रीज में मीडिया और रियल एस्टेट ब्रांच को संभालती हैं। पल्लवी डेम्पो मोडा गोवा फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं।
  • हाल ही में जारी चुनावी बॉन्ड डेटा से पता चला है कि श्रीनिवास डेम्पो ने 1.25 करोड़ के चुनावी बांड खरीदे थे। वहीं कंपनी की चार सहायक कंपनियों ने भी चुनावी बांड के जरिए दान दिए थे।
  • डेम्पो परिवार ने लड़कियों को व्यावसायिक ट्रेनिंग देने के लिए ग्रामीण स्कूल दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के तहत कुछ सरकारी स्कूल को भी गोद ले रखा है।
  • पल्लवी डेम्पो इंडो-जर्मन एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी की भी अध्यक्ष हैं। ये संस्था जर्मनी और गोवा के बीच सांस्कृतिक संवर्धन में योगदान देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+