DUSU Election Results 2017: जानें कौन है रॉकी तुसीद, जिसने जीता अध्यक्ष पद

nsui,abvp,congress,india,delhi,delhi university,एनएसयूआई,कांग्रेस,भारत,दिल्ली,दिल्ली विश्वविद्यालय

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2017 (DUSU) के परिणाम आ गए हैं। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABPV) ने जीत हासिल की। बता दें कि 2013 के बाद NSUI को यह बड़ी जीत मिली है। दिल्ली छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रॉकी तुसीद ने जीत हासिल की है। आइए आपको बताते हैं कि रॉकी तुसीद के बारे में।

शिवाजी कॉलेज के स्टूडेंट

शिवाजी कॉलेज के स्टूडेंट

दिल्ली के शिवाजी कॉलेज से बुद्धिस्ट स्टडीज में एमए स्टूडेंट रॉकी पश्चिम दिल्ली एनएसयूआई के अध्यक्ष और कार्यकारी डूसू काउंसिलर थे। इसके अलावा, वो कला के संकाय के अध्यक्ष भी हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार (8 सितंबर) को NSUI उम्मीदवार रॉकी तुसीद को DUSU के चुनावों में चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी।

नामांकन हो गया था खारिज

नामांकन हो गया था खारिज

इससे पहले, अध्यक्ष पद के लिए रॉकी ट्यूसेड का नामांकन खारिज कर दिया गया था। NSUI के उम्मीदवार रॉकी का नामांकन 6 सितंबर को रद्द कर दिया गया था। तुसीद ने कहा कि उनसे पहले भी बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्र चुनाव लड़े थे और इसलिए उन्हें DUSU चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए।

NSUI की जीत पर कांग्रेस ने कहा

NSUI की जीत पर कांग्रेस ने कहा

NSUI की इस जीत पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि राजस्थान, पंजाब और दिल्ली के छात्रसंघ में #NSUI की जीत ने साबित किया है कि युवा मोदीजी के अच्छे दिन के झूठे वादों को नकार चुका है।

ये रहा परिणाम

ये रहा परिणाम

आज हुई मतगणना के परिणामस्वरूप अध्यक्ष पद पर NSUI के रॉकी, उपाध्यक्ष पद पर कुणाल सेहरावत जीत गए हैं। वहीं ABVP की महामेधा नागर सचिव और उमाशंकर संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+