दिल्ली साकेत कोर्ट में वकील है नोएडा की 'गालीबाज' महिला, जानिए कौन है भव्या रॉय

दिल्ली साकेत कोर्ट में वकील है नोएडा की 'गालीबाज' महिला, जानिए कौन है भव्या रॉय

नोएडा, 22 अगस्त: नोएडा की गालीबाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पास गौतमबुद्ध नगर में रहने वाली इस महिला को उसकी रिहायशी सोसायटी के सुरक्षा गार्ड से अभद्र व्यवहार करने और गंदी गालियों देने के बाद गिरफ्तार किया गया है। सामने आए वीडियो में महिला अपशब्द बोलते हुए, अश्लील इशारे करते हुए और एक सुरक्षा गार्ड को धमकाते और मारपीट करते हुए दिख रही हैं। इतना ही नहीं वह एक गार्ड की वर्दी खींचते हुए भी दिख रही है। वहीं एक अन्य वीडियो में महिला को पुलिस कार के अंदर बैठे हुए पुलिस स्टेशन जाते हुए दिखाया गया। महिला को बाद में उसे अदालत में पेश किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिरी ये महिला कौन है?

कौन है नोएडा की 'गालीबाज' महिला

कौन है नोएडा की 'गालीबाज' महिला

नोएडा की 'गालीबाज' महिला का नाम भव्या रॉय है। जो पेशे से वकील है। भव्या रॉय दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकील हैं और वहीं वकालत करती हैं। महिला ने पूछताछ में बताया है कि वो शादीशुदा हैं। भव्या रॉय की शादी साल 2016 में हो गई थी। भव्या रॉय के पति का नाम कौस्तुभ चौधरी है।

दिल्ली की मूल निवासी हैं भव्या रॉय

दिल्ली की मूल निवासी हैं भव्या रॉय

भव्या रॉय दिल्ली के महरौली की रहने वाली हैं। तीन महीने पहले ही भव्या राय नोएडा के जेपी विशटाउन में 901 नंबर का फ्लैट किराए पर लिया था। वायरल वीडियो भी इस नोएडा की जेपी विशटाउन सोसाइटी की है। ये सोसाइटी नोएडा सेक्टर 126 में पड़ता है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानिए क्या है पूरा मामला?

भव्या राय नोएडा के सेक्टर 126 में जेपी विशटाउन सोसाइटी से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी गेट खोलने में देरी हुई। एक सुरक्षा गार्ड करण चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, "गेट खोलने में कुछ समय लगा और मैडम इंतजार कर रही थीं। और कुछ नहीं था। इसलिए वह चिल्लाने लगी और गालियां देने लगी।"

निवासियों में से एक, अंशी गुप्ता ने कहा कि नियम यह है कि जब कारें एंट्री या एग्जिट करती हैं तो गार्ड लाइसेंस प्लेट नंबर नोट किए जाते हैं। इसलिए वहां कुछ मिनट की देरी थी और इसलिए वह कार से बाहर आई। बाकी आप जानते हैं कि उसने गार्ड के साथ क्या किया।

गाली देते वक्त नशे में थी भव्या राय

गाली देते वक्त नशे में थी भव्या राय

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला जाहिर तौर पर नशे में थी। इसके लिए उसका परीक्षण किया जाना बाकी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी भारती सिंह ने कहा, "भव्या राय नाम की एक महिला को सोसाइटी के एक सुरक्षाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए वीडियो में देखा गया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। भव्या राय का वाहन पुलिस थाने लाया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"

किन-किन धराओं में दर्ज हुआ केस

किन-किन धराओं में दर्ज हुआ केस

नोएडा पुलिस ने भव्या राय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (सद्भाव के प्रतिकूल कार्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+