IAS Nandini Chakraborty कौन हैं? पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव बनकर रचा इतिहास
Who is Nandini Chakraborty: पश्चिम बंगाल में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इससे पहले राज्य में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी फेरबदल हुई हैं। राज्य के मुख्य सचिव के पद पर आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती की नियुक्ति की गई है। वह राज्य में ये सर्वोच्च प्रशासनिक पद संभालने वाली पहली महिला और पहली बंगाली महिला अधिकारी हैं।
नंदिनी चक्रवर्ती ने मनोज पंत (आईएएस: 1991 बैच) का स्थान लिया, जो बुधवार को छह महीने के सेवा विस्तार के बाद सेवानिवृत्त हुए। पंत को जून 2025 में सेवानिवृत्त होना था पर वह 31 दिसंबर, 2025 तक पद पर रहे। उन्होंने सितंबर 2024 में भगवती प्रसाद गोपालिका (आईएएस: 1989 बैच) की सेवानिवृत्ति के बाद यह पदभार संभाला था।

बुधवार को इस घोषणा के साथ निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज पंत के उत्तराधिकारी पर लगी अटकलों पर विराम लग गया। मनोज पंत का बुधवार को मुख्य सचिव के रूप में अंतिम दिन था। 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले पंत को 31 दिसंबर तक छह महीने का सेवा विस्तार मिला। इस फेरबदल के बाद, उन्हें अब मुख्य सचिव के समकक्ष मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।
कौन हैं IAS नंदिनी चक्रवर्ती?
1994 बैच की आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती ऐसे महत्वपूर्ण समय में कार्यभार संभाल रही हैं, जब राज्य 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है। उनकी नियुक्ति से पहले, वह गृह सचिव के पद पर कार्यरत थीं। नंदिनी चक्रवर्ती के स्थान पर 2004 बैच के आईएएस अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा को गृह विभाग में सचिव-स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रमुख पद और जिम्मेदारियां
अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई अहम पद संभाले हैं
- अपर मुख्य सचिव, गृह एवं हिल्स (पर्वतीय) कार्य विभाग
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की प्रधान सचिव
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पश्चिम बंगाल औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम
- प्रबंध निदेशक, पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम
- जिलाधिकारी, हावड़ा
- उद्योग, सूचना एवं संस्कृति, सुंदरबन कार्य, पर्यटन और जैव प्रौद्योगिकी विभागों में वरिष्ठ पद
- इन सभी क्षेत्रों में काम करने के कारण वे राज्य की सबसे प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारियों में गिनी जाती हैं।
राजभवन कार्यकाल और प्रशासनिक विवाद
राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के साथ प्रधान सचिव के रूप में कार्य करते समय नंदिनी चक्रवर्ती काफी चर्चा में रहीं। इस दौरान राजभवन और राज्य सरकार के बीच असामान्य प्रशासनिक मतभेद सामने आए।
राज्यपाल कार्यालय ने उन्हें पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था, लेकिन राज्य सरकार ने पहले उन्हें उसी पद पर बने रहने का निर्देश दिया। मामला बढ़ने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हस्तक्षेप किया और राज्यपाल से अलग-अलग बातचीत की।
इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें राजभवन से हटाकर पहले पर्यटन विभाग की सचिव नियुक्त किया और बाद में दिसंबर 2023 में गृह एवं हिल्स कार्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
IAS नंदिनी चक्रवर्ती का जन्म
जन्म तिथि: 5 फ़रवरी 1973
जन्म स्थान: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
IAS नंदिनी चक्रवर्ती कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
ग्रेजुएट डिग्री- लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज
पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली












Click it and Unblock the Notifications