कौन हैं नाना पटोले जिन्हें कांग्रेस ने बनाया स्पीकर पद का उम्मीदवार, क्या है उनका बीजेपी से कनेक्शन

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में नई सरकार ने शपथ ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उद्धव ठाकरे को अब अपने पहले इम्तिहान से गुजरना है। आज महाराष्ट्र विधानसभा में उनकी सरकार को अपना बहुमत साबित करना है। मौजूदा हालात को देखें तो इसमें शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार को खास परेशानी आती नजर नहीं आ रही। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी दावा किया है कि उनके पास 170 विधायकों का समर्थन है और सरकार आसानी से सदन में अपना बहुमत साबित कर देगी। इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के लिए दिग्गज नेता नाना पटोले का नाम फाइनल किया है। शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन महा विकास अघाड़ी की तरफ से नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी कर दिया है। आखिर ये दिग्गज नेता कौन हैं, जिन पर कांग्रेस ने बड़ा भरोसा जताया है? यही नहीं नाना पटोले का बीजेपी से भी खास कनेक्शन रहा है? आखिर क्या है पूरा मामला, बताते हैं आगे...

Recommended Video

    Maharashtra: BJP and Congress announce candidate for Assembly Speaker |वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस ने इसलिए नाना पटोले को चुना विधानसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार

    कांग्रेस ने इसलिए नाना पटोले को चुना विधानसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार

    दिग्गज नेता नाना पटोले के राजनीतिक करियर को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उनका नाम महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना है। नाना पटोले की पहचान तेज तर्रार नेता के तौर पर रही है। हमेशा से वह किसानों के मुद्दे को उठाते रहे हैं। वो विदर्भ क्षेत्र के ओबीसी कुनबी समुदाय से आते हैं। उनके राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो वो करीब 32 साल से राजनीति में हैं। 1990 में पटोले सांगड़ी जिला परिषद इलाके के भंडारा जिला परिषद से सदस्य बने। अपने पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय के तौर पर वो मैदान में उतरे, हालांकि बीजेपी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1999 और 2004 में नाना पटोले कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव में उतरे और जीत दर्ज की।

    लंबा राजनीतिक करियर, तेज-तर्रार नेता

    लंबा राजनीतिक करियर, तेज-तर्रार नेता

    यही नहीं नाना पटोले कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। हालांकि, वो पहली बार तब सुर्खियों में आए जब 2014 में बीजेपी से सांसद बने। दरअसल, दिग्गज नेता नाना पटोले 2014 के आम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे और बीजेपी से सांसद बने थे। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने नागपुर की भंडारा गोंदिया सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के बड़े नेता प्रफुल्ल पटेल को करीब डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया और पहली बार सांसद बने।

    2014 में बीजेपी से बने सांसद लेकिन पार्टी छोड़े फिर कांग्रेस में आए

    2014 में बीजेपी से बने सांसद लेकिन पार्टी छोड़े फिर कांग्रेस में आए

    हालांकि, साल 2018 में नाना पटोले ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि यहां वो खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे थे। नाना पटोले का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका सवाल पूछना पसंद नहीं था। बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद कांग्रेस में आए नाना पटोले को पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। फिलहाल नाना पटोले सकोली से विधायक हैं।

    सोनिया ने तय किया नाना पटोले का नाम

    सोनिया ने तय किया नाना पटोले का नाम

    महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 'महा विकास अघाड़ी' की तरफ से नाना पटोले के नाम का ऐलान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहब थोराट ने किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के बाद नाना पटोले का नाम अध्यक्ष पद के लिए फाइनल किया गया है। वहीं, बीजेपी की ओर से भी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारा गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि उनकी बीजेपी की ओर से किसन कठोरे को स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा।

    इसे भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे के शपथ से पहले बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- अगर वो सीएम बने तो महाराष्ट्र...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+