दिल्ली में एक बार फिर से 'मफलरमैन-रिटर्न्स'!
नई दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर से चुनावी रंग में रंगने को तैयार है, इसलिए राज्य की तीनों बड़ी पार्टियों ने कमरकस ली है लेकिन हमेशा की तरह आप पार्टी फिर अपने अलग तरह के चुनावी प्रचार को लेकर चर्चा में हैं। ट्विटर और फेसबुक पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाले आप पार्टी की तरफ से आजकल एक पोस्टर इंटरनेट पर तेजी से वायरल किया जा रहा है जिस पर अंग्रेजी में लिखा है 'मफलरमैन-रिटर्न्स'।
पोस्टर में एक व्यक्ति हाथ में झाड़ू लिए कुर्सी पर बैठा है लेकिन उसका चेहरा दिख नहीं रहा है। पोस्टर की टैग लाइन है आप किसे चुनेंगे, मफलरमैन को या ब्लफरमैन को?
पोस्टर के जरिए अरविंद केजरीवाल को पेश करने की कोशिश की गई है लेकिन आप पार्टी की ओर से बयान आया है कि यह काम उसका नहीं है लेकिन हां उसने जरूर यह कहा कि उसकी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सैकड़ों युवक जुड़े हैं जो सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहते है, इसलिए हो सकता है कि यह काम उनमें से किसी का हो।
पोस्टर के जरिये आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की स्वच्छ और स्वस्थ छवि पेश करने की कोशिश की गई है। मालूम हो कि पिछले साल अरविंद केजरीवाल अपनी हर चुनावी सभा में मफलर पहने और खांसते हुए नजर आते थे जिस पर विरोधियों ने बहुत ज्यादा कमेंट भी किया था। इस पोस्टर के जरिए लोग परिहास का हिस्सा बने मफलर को शक्ति के रूप में पेश कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications