ओमिक्रॉन से है किसे ज्यादा खतरा? जानिए इस वायरस से कैसे खुद को बचा सकते हैं आप
नई दिल्ली, 25 दिसंबर। देशभर में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं, अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के 300 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन के मामले दिन पर दिए बढ़ते जा रहे हैं, हालांकि दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों की तुलना में भारत में सक्रमण थोड़ा धीमा है। खतरे को भांपते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कोविड -19 महामारी की डेल्टा जैसी लहर को रोकने की तैयारी कर रही हैं। अभी तक इसको लेकर कोई पर्याप्त डेटा सामने नहीं आया है कि ओमिक्रॉन, डेल्टा के मुकाबले कितना गंभीर है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दक्षिण अफ्रीका और यूरोप की शुरुआती रिपोर्टों से मिले संकेत के मुताबिक ओमिक्रॉन आने वाले समय में और अधिक मौत का कारण बन सकता है।

इस बीच ओमिक्रॉन से बचने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वायरोलॉजिस्ट ने महत्वपूर्ण सलाह दी है। इस सुझाव के तहत व्यक्तियों में बीमारी की गंभीरता की संभावना को कैसे कम किया जा सकता है। वायरोलॉजिस्ट डॉ इयान लिपकिन ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है। इयान लिपकिन ने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ और जो कोरोना वायरस से पहले संक्रमित नहीं हुए हैं, उनके लिए ओमिक्रॉन खतरनाक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना की चपेट में क्यों आ रहे लोग? स्टडी में हुआ वायरस को लेकर बड़ा खुलासा
ओमिक्रॉन से इन्हें है ज्यादा खतरा
डॉ इयान लिपकिन ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम अभी और भी बदतर स्थिति का सामना करने वाले हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ओमिक्रॉन से संक्रमण बढ़ सकता है। अगर कहें कि क्या इसका मतलब है कि और लोग संक्रमित हो जाएंगे? तो जवाब होगा हां। इसका मतलब है कि अगर आपको टीका लगाया जाता है तो भी आप संक्रमित हो सकते हैं, हां। हालांकि कोरोना वायरस को मात दे चुके और पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों के लिए यह गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनेगा।
ऐसे लोगों में दिखेंगे कम लक्षण
डॉ इयान लिपकिन ने आगे कहा, 'इसलिए इसकी ज्यादा संभावना है कि अगर आप कभी कोरोना संक्रमित नहीं हुए और आपका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है तो ओमिक्रॉन संक्रमित होने की स्थिति में आपको गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। खासकर परेशानी तब बढ़ सकती है, जब आप पहले से ही किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं।' डॉ इयान लिपकिन ने कहा कि जिन लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है या टीकों की बूस्टर खुराक ले चुके हैं, उनमें ओमिक्रॉन संक्रमण होने पर हल्के लक्षण नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications