Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार रहें बारिश के लिए तैयार, 10 राज्यों में तूफान की आशंका, दिल्ली में Yellow Alert
Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से बेहाल लोगों को आज फौरी तौर पर राहत मिल सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मई महीने के आखिरी दिन यानी कि रविवार को 10 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश की प्रबल संभावना है इससे तापमान गिरेगा, गर्मी से राहत मिलेगी।
जिन 10 राज्यों में रेन अलर्ट है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं, आईएमडी ने लोगों से अपील की है वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम का अपडेट चेक करें।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 मई को मौसम सुहाना रहेगा, 1 जून के लिए बारिश व आंधी का 'येलो अलर्ट' है। इसमें अधिकतम तापमान 38°C रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। तेज़ हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। 1 जून से भारी बारिश की उम्मीद है, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 20 जिलों में 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
बिहार के पटना, राजगीर, सिवान और भागलपुर समेत कई जिलों में 31 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। राजधानी पटना में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड में 31 मई को हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में 4 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा, साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका है। शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, चंबा, सिरमौर और ऊना में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी, पुंछ, बडगाम, मीरपुर, कुपवाड़ा और डोडा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी
अलवर, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, जयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। । जयपुर का अधिकतम तापमान 40°C रहने की उम्मीद है।














Click it and Unblock the Notifications