पीएम मोदी की फैन हैं Miss World 2017 Winner मानुषी छिल्लर, जानें उनका पूरा प्रोफाइल
नई दिल्ली। 17 सालों के बाद भारत की बेटी ने विश्व सुंदरी का ताज जीत लिया है। प्रियंका चोपड़ा के बाद दिल्ली की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज जीत लिया। मानुषी ने ग्रांड फिनाले में 4 कंटेस्टेंट को हराकर ये ताज हासिल कर लिया। बचपन से मिस इंडिया बनने का सपना देखने वाली मानुषी न केवल देखने में खूबसूरत हैं बल्कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। विश्व की 118 सुंदरियों को हराकर ये खिताब जीतने वाली मानुषी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। आइए आपको मानुषी की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताते हैं।

देश के लिए जीता ताज
मूल रूप से भारत में हरियाणा की रहने वाली मानुषी बचपन से ही अपनी पढ़ाई को लेकर एक काफी सजग रही। उन्होंने ब्यूटी कंटेस्टेंट में हिस्सा लेने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानुषी ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अपने खान-पान, लुक्स और बॉडी लैंग्वेज का ख्याल रखा। मिस इंडिया कांटेस्टेंट में बिजी रहने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया।

देनी पड़ी कुर्बानियां
मानुषी ने इस ताज को हासिल करने के लिए कई कुर्बानियां दी। उन्हें मीठा खाना बेहद पसंद था, लेकिन इस ताज को जीतने के लिए उन्होंने मीठे का हाथ तक नहीं लगाया। इस खिताब को हासिल करने के लिए मानुषी सुबह 4 बजे उठ कर वर्कआउट करती रही। उसके बाद कॉलेज जाकर क्लासेस अटेंड करती और फिर इस कॉटेस्ट की तैयारी करती।

17 साल बाद मिला ताज
मानुषि की मेहनत रंग लाई और प्रियंका चोपड़ा के बाद 17 सालों के बाद उन्होंने देश के लिए ताज जीता और देश का नाम रौशन किया। इससे पहले कई भारतीय लड़कियां इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई ताज हासिल करने में कामियाब नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications