Manmohan Singh: कौन हैं IPS अफसर अशोक पटनायक, जो मनमोहन सिंह के दामाद हैं, अभी किस पद पर हैं तैनात
Manmohan Singh son in law: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की उम्र में 26 दिसंबर की रात नई दिल्ली एम्स में हुआ। मनमोहन सिंह अपनी प्रखर बुद्धि, आर्थिक सुधारों और सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके राजनीतिक और आर्थिक योगदान के अलावा, उनके परिवार खासकर उनकी तीनों बेटियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
मनमोहन सिंह के एक दामाद आईपीएस अधिकारी भी हैं, जिनकी अब खूब चर्चा हो रही है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मनमोहन सिंह की एक बेटी दमन सिंह की शादी ओडिशा के रहने वाले आईपीएस अफसर अशोक पटनायक से हुई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल निधन हो गया। उनके बारे में एक कम ज्ञात तथ्य यह है कि ओडिशा से उनके पारिवारिक संबंध थे। उनकी बेटी की शादी ओडिशा में एक ओडिया व्यक्ति से हुई। उनकी बेटी दमन सिंह की शादी ओडिया आईपीएस अधिकारी अशोक पटनायक से हुई है।
Who is IPS Ashok Patnaik: कौन हैं मनमोहन सिंह के दामाद IPS अफसर अशोक पटनायक?
🔵 Manmohan singh Son-In-law अशोक पटनायक 1983 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अशोक पटनायक की गिनती देश के तेज-तर्रार अफसरों में की जाती है। अशोक पटनायक को जुलाई 2016 में राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (NATGRID) का सीईओ नियुक्त किया गया था। यह एक महत्वाकांक्षी खुफिया जानकारी जुटाने वाला तंत्र है, जिसकी परिकल्पना 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मद्देनजर की गई थी।
🔵 अशोक पटनायक ने 1991 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह से शादी की थी। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम साथ में, रोहन है।
🔵 दमन सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली है और गुजरात के आईआरएमए में ग्रामीण प्रबंधन की पढ़ाई की है। दमन एक मशहूर लेखिका भी हैं।
🔵 अशोक पटनायक NATGRID सीईओ बनने से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। अशोक पटनायक को 2007 में राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला था। अशोक का परिवार मूल रूप से कटक का रहने वाला है, लेकिन अब वे भुवनेश्वर में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications