कौन हैं 'माधुरी यादव', जो मिर्जापुर-2 में दे रही हैं 'कालीन भैया' को टक्कर
माधुरी यादव मिर्जापुर के पहले भाग में नहीं थीं, लेकिन मिर्जापुर-2 में उनका किरदार काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
नई दिल्ली। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का दूसरा भाग अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुका है और कई नए कैरेक्टर इसमें शामिल किए गए हैं। इनमें मेघना मलिक, लिलिपुट, विजय वर्मा और ईशा तलवार जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। मिर्जापुर-2 पूरी तरह से एक बदले की कहानी तो है ही, लेकिन नए किरदारों के आने से कहानी में एक नया ट्विस्ट भी आ गया है। मिर्जापुर-2 में 'कालीन भैया' के बाद अगर कोई किरदार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, तो वो है माधुरी यादव का किरदार, जिसे अभिनेता ईषा तलवार ने निभाया है। ईशा तलवार मिर्जापुर के पहले भाग में नहीं थीं, लेकिन मिर्जापुर-2 में उनका किरदार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं कि मिर्जापुर-2 में कौन हैं माधुरी यादव का किरदार निभाने वालीं ईशा तलवार?

मिर्जापुर-2 में माधुरी यादव का दमदार किरदार
मिर्जापुर-2 में माधुरी यादव मुख्यंत्री सूर्य प्रताप यादव की विधवा बेटी हैं, जिनकी वेब सीरीज में एंट्री अपने पिता के लिए चुनावी रैलियां करने से होती हैं। एक सीन में माधुरी यादव, मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) से कहती हैं कि उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो केवल अपने पिता के लिए ये रैलियां कर रही हैं। माधुरी धीरे-धीरे मुन्ना के करीब आती हैं और इसके बाद कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के कहने पर मुन्ना और माधुरी की शादी हो जाती है।

कालीन भैया को टक्कर दे खुद सीएम बनीं माधुरी
माधुरी के पिता की मौत के बाद उनके चाचा जेपी यादव (प्रमोद पाठक) यूपी के सीएम बनते हैं, लेकिन कालीन भैया के जरिए माधुरी उन्हें रास्ते से हटाकर खुद मुख्यमंत्री बन जाती हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में कालीन भैया को लगता है कि माधुरी सीएम पद के लिए उनका नाम आगे रखेंगी, लेकिन माधुरी खुद अपना नाम आगे बढ़ा देती हैं और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेती हैं। यहीं से कालीन भैया को अपना साम्राज्य हिलता हुआ नजर आने लगता है।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
वेब सीरीज मिर्जापुर-2 में माधुरी यादव का किरदार निभाया है अभिनेत्री ईशा तलवार ने। ईशा अभिनेता विनोद तलवार की बेटी हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में आई बॉलीवुड फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' में बाल कलाकार के तौर पर की थी। इसके बाद ईशा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई मशूहर ब्रांड के विज्ञापन किए। ईशा ने आर्टिकल-15, गिन्नी वेड्स सन्नी, ट्यूबलाइट और तूफान जैसी फिल्मों में भी काम किया है। मिर्जापुर-2 के अलावा ईशा वेब सीरीज होम स्वीट होम और परछाईं में भी नजर आ चुकी हैं।

ईशा के अभिनय की हो रही तारीफ
आपको बता दें कि मिर्जापुर-2 की कहानी पूर्वी यूपी के मिर्जापुर जिले में बाहुबली 'कालीन भैया' और उनके साम्राज्य पर आधारित है। रिलीज होने के बाद मिर्जापुर-2 को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ दर्शकों को जहां मिर्जापुर का दूसरा भाग काफी पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ दर्शकों का कहना है कि मिर्जापुर का पहला सीजन ही अच्छा था। लोगों का कहना है कि मिर्जापुर के दूसरे भाग को जबरदस्ती लंबा खींचा गया है। हालांकि मिर्जापुर-2 में शामिल किरदारों के अभिनय को उम्दा बताया जा रहा है। ईशा को भी उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिल रही है।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications