रिटायर्ड नेवी ऑफिसर या Raw का एजेंट? जानें कौन है कुलभूषण जाधव

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी कुल भूषण जाधव से आज उनका परिवार मिला। जाधव की मां और पत्नी को पाक विदेश मंत्रालय ने उनसे मिलाया। बता दें कि पाकिस्तान ने जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। इस पर इसी साल 18 मई को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि जाधव को पिछले साल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह ईरान के रास्ते बलूचिस्तान में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। कुलभूषण का एक वीडियो भी पाक की सेना की ओर से जारी किया गया था जिसमें कई तरह के दावे किए गए थे। आइए आपको बताते हैं कि कौन है यह कुलभूषण जाधव।

इंडियन नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर रहे जाधव
इंडियन नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर रहे जाधव पर पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि वह भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के लिए जासूसी करते है। मार्च 2016 में ईरान के रास्ते बलूचिस्तान में जब वह दाखिल हो रहे था तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। भारत ने जाधव की गिरफ्तारी के बाद कहा था कि कुलभूषण, ईरान में कानूनी तरीके से अपना कारोबार चलाते है और पाक में उनका अपहरण कर लिया गया है।

एसीपी के बेटे हैं जाधव
जाधव के बारे में कहा जाता है कि वह मुंबई के एक रिटायर्ड एसीपी के बेटे हैं। उनके पास से जो कागजात बरामद हुए उनके मुताबिक वह मुंबई के रहने वाले हैं। नेवी से प्री-मैच्योर रिटायरमेंट लेकर बिजनेस में चला रहे थे। वहीं पाकिस्तान की ओर से जो पासपोर्ट मीडिया को दिखाया गया उसमें उनका मुबारक हुसैन पटेल दर्ज है और उन्हें ईरान से वीजा मिला था।

कुलभूषण जाधव है और नंबर 41558Z...
साल 2016 के मार्च में कुलभूषण का एक वीडियो आया था जिसे भारत में विशेषज्ञों ने पूरी तरह से फर्जी करार दिया था। इस वीडियो में जाधव ने कहा कि उनका नाम कुलभूषण जाधव है और नंबर 41558Z है। इंडियन नेवी का सर्विंग ऑफिसर और इंजीनियरिंग कैडर का है। उनको जासूसी नाम हुसैन मुबारक पटेल जो उसे भारतीय एजेंसी ने दिया था।

जाधव ने वीडियो में कहा था कि...
जाधव ने वीडियो में कहा था कि वह साल 1987 में एनडीए से पासआउट और 1991 में इंडियन नेवी में शामिल हुआ था। साल 2001 दिंसबर में संसद हमले के बाद से इंटेलीजेंस जानकारियां देने लगा। साल 2002 में 14 साल की सर्विस पूरी होने के बाद रिटायरमेंट लिया और इंटेलीजेंस ऑपरेश का हिस्सा बन गया।












Click it and Unblock the Notifications