जानिए कौन हैं एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर?, चेन्नई पुलिस ने इस मामले में किया अरेस्ट, माफी भी पड़ी मांगनी
Kasthuri Shankar Remarks On Telugu: 50 वर्षीय कस्तूरी शंकर (Kasthuri Shankar) साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में कस्तूरी शंकर ने तेलुगु भाषी समुदाय के लिए कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके चलते वह विवादों से घिर गई और उन्हें जेल तक जाना पड़ा। जी हां..एक्ट्रेस को चेन्नई की एग्मोर पुलिस ने शनिवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।
एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर को रविवार 17 नवंबर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। चिंताद्रिपेट पुलिस स्टेशन से एक्ट्रेस को एग्मोर के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ले जाया गया है। बता दें, चेन्नई पुलिस ने एक्ट्रेस कस्तूरी पर तेलुगु भाषी समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

कौन हैं एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर?
50 वर्षीय एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे पिछले 35 सालों से ग्लैमर और एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा हैं। कस्तूरी शंकर तमिल, मलियालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे एक टीवी प्रेजेंटर भी रही हैं और पेशे से एक मॉडल भी रह चुकी हैं। 1991 में तमिल फिल्म आथा उन कोइल्ली से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 'इंडियन' और 'अन्नमय्या' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, पिछली साल 2024 में सिंबा फिल्म में भी वह नजर आई थीं। वे सीरियल सीत्थे रमुदीकी कटनम नाम के तेलुगु सीरियल का हिस्सा थीं। लेकिन, अब तेलुगु भाषियों पर अब विवादित बयान देकर वे मुश्किल में आ गई हैं।
कस्तूरी शंकर ने क्या बोला था?
दरअसल, एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर ने पिछले दिनों तमिनाडु में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में तेलुगु समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि तेलुगु लोग प्राचीन काल में राजाओं की सेवा करने वाली नर्तिकियों के वंशज हैं। उनके इस बयान के बाद तेलुगु समुदाय में गुस्सा फैल गया था।
उनके इसी विवादित बयान के चलते चेन्नई के मदुरै में उनके खिलाफ कानूनी शिकायतें भी दर्ज की गईं थी। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस को नोटिस भेजा , लेकिन जब पुलिस उनके घर पहुंची तो उनका घर बंद मिला और उनका फोन भी बंद था। जिसके बाद अब अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक्ट्रेस ने मांगी माफी
विवाद बढ़ता हुआ देखकर एक्ट्रेस कस्तूरी ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया और कहा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "मेरा इरादा कभी भी अपने तेलुगु समुदाय का अपमान या अनादर करने का नहीं था। अगर किसी को अनजाने में ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications