Kannan Gopinathan: कौन हैं पूर्व IAS कन्नन? अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर इस्तीफा दिया, अब थामा कांग्रेस का हाथ
Former IAS Kannan Gopinathan News Hindi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक सफर शुरू किया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में 2019 में इस्तीफा देने वाले गोपीनाथन को कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'बहादुर नौकरशाह' बताया।
केरल (Kerala News Hindi) के कोट्टायम के रहने वाले गोपीनाथन मानवाधिकारों और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए लड़ते रहे। आइए, जानते हैं कौन है गोपीनाथन? इस्तीफे की वजह और कांग्रेस जॉइनिंग विस्तार से...

Who Is Kannan Gopinathan: कन्नन गोपीनाथन कौन हैं? केरल का इंजीनियर से IAS
कन्नन गोपीनाथन (जन्म: 1980 के दशक, कोट्टायम, केरल) ने पलक्कड़ में प्रारंभिक शिक्षा ली। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (रांची) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की। 2012 बैच AGMUT कैडर के IAS हैं। हालांकि, अनुच्छेद 370 के विरोध में भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दिया। शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हिमानी पाठक से, मुलाकात नोएडा में वॉलंटियरिंग के दौरान...
- IAS करियर: मिजोरम में आइजॉल DM सहित कई जिलों में सेवा। आपदा प्रबंधन, स्कूल रिवाइवल, युवा हस्तक्षेप परियोजनाएं शुरू कीं। 2018 केरल बाढ़ में राहत कार्य। SBI चेयरमैन को मिजोरम के हनाहथियाल में ATM की मांग का पत्र वायरल।
Article 370 पर इस्तीफा: 'चुप रहना देशद्रोह'
5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट, संचार, परिवहन बंद। गोपीनाथन ने विरोध में इस्तीफा दिया। कहा- 'जो जानते हैं कि देश गलत दिशा में जा रहा, लेकिन चुप रहते हैं, वो देशद्रोही। अनुच्छेद 370 हटाना फैसला हो सकता है, लेकिन राज्य बंद करना, नेताओं को जेल, इंटरनेट काटना सही? मैंने आवाज उठाई।'
- विरोध: CAA, कश्मीर प्रतिबंधों के खिलाफ मुंबई, आगरा, प्रयागराज में गिरफ्तार। अप्रैल 2020 में सरकार ने ड्यूटी जॉइन करने को कहा, लेकिन मना। डिजास्टर मैनेजमेंट, महामारी एक्ट और IPC के तहत FIR। अनुशासनिक कार्रवाई।
Kannan Gopinathan Joined Congress: कांग्रेस जॉइनिंग: 'न्याय और एकता के लिए लड़ेंगे'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिले। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'बहादुर नौकरशाह' बताया। 2019 में इस्तीफा, लेकिन सरकार ने स्वीकारा नहीं। गोपीनाथन ने कहा- 'कांग्रेस में न्याय की लड़ाई जारी रखूंगा।' केरल और पश्चिम बंगाल चुनावों में भूमिका संभव।
IAS से कार्यकर्ता तक
कन्नन गोपीनाथन का सफर इंजीनियर से IAS, फिर अनुच्छेद 370 पर इस्तीफा और अब कांग्रेस - साहस की मिसाल। क्या वे केरल चुनाव में कमाल दिखाएंगे? अपडेट्स के लिए बने रहें। कमेंट्स में राय दीजिए...
ये भी पढ़ें- Love Story: ट्रेनिंग में ही एक-दूसरे के लिए धड़क उठा था दिल! अब मुश्किल में है IAS सृष्टि के पति का करियर?












Click it and Unblock the Notifications