Kakoli Ghosh कौन हैं? TMC सांसद ने सभी पदों से इस्‍तीफा देकर ममता दीदी को दिया तगड़ा झटका

Who is Kakoli Ghosh: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से अचानक इस्तीफा दे दिया है। घोष दस्तीदार का इस्तीफा टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जब पार्टी पहले से ही नेताओं के दूसरे दलों में जाने की चुनौती का सामना कर रही है।

बारासात से प्रतिनिधित्व करने वाली दस्तीदार ने इस फैसले के पीछे "व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं" का तर्क दिया है लेकिन , राजनीतिक गलियारों में यह इस्तीफा भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से उनकी हालिया मुलाकात से जोड़ा जा रहा है, जिसने बंगाल की सियासत में हलचल मचा दी है।

Who is Kakoli Ghosh

Kakoli Ghosh क्‍यों टीएमसी से हुई नाराज

सूत्रों के अनुसार, काकाेली घोष दस्तीदार लंबे समय से पार्टी नेतृत्व के कुछ फैसलों से नाराज चल रही थीं। खासतौर पर उन्हें लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटाकर Kalyan Banerjee को जिम्मेदारी दिए जाने के बाद से उनकी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी थी। इससे पहले उन्होंने बारासात जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम टीएमसी के भीतर बढ़ते असंतोष की ओर इशारा करता है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य की राजनीति आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर बेहद सक्रिय है।

Kakoli Ghosh क्‍या भाजपा में होगीं शामिल?

ममता बनर्जी की टीएमसी के सभी पदों से इस्‍तीफा दिए जाने के बाद इनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, काकोली घोष दस्तीदार ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करती रहेंगी।

सुवेंदु अधिकारी से मिली थी काकोली घोष

कुछ दिन पहले नई दिल्ली में उनकी मुलाकात सुवेंदु अधिकारी से हुई थी, जिसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। सुवेंदु अधिकारी ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए बताया कि दस्तीदार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की कुछ लंबित परियोजनाओं के लिए उनका समर्थन मांगा था और यह भी कहा था कि वह इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क नहीं कर पा रही हैं। अधिकारी ने उन्हें मदद का भरोसा दिया।

कल्याण बनर्जी के पोस्ट से अटकलें हुई तेज

भाजपा में शामिल होने की अटकलों को और बल तब मिला जब टीएमसी के नए मुख्य सचेतक Kalyan Banerjee ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की।अपने पोस्ट में कल्‍याण बनर्जी ने लिखा,"आपकी आगे की यात्रा सुगम और आरामदायक हो। आपको और आपके परिवार को शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

उन्होंने आगे तंज भरे अंदाज में कहा, "शायद अब आखिरकार आपके आसपास के सभी दाग और विवाद धुल जाएंगे और साफ तौर पर मिट जाएंगे। शुभकामनाएं, यह नया अध्याय वहां सफल हो जहां पिछले सभी स्पष्टीकरण विफल रहे।"

Who is Kakoli Ghosh: काकोली घोष कौन हैं?

काकोली घोष दस्तीदार पश्चिम बंगाल की वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता हैं। वह 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल की बारासात सीट से सांसद चुनी गई। यह पेशे से स्‍त्री रोग विशेषरू डॉक्टर भी हैं और लंबे समय से ममता बनर्जी की करीबी नेताओं में गिनी जाती रही हैं। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और किंग्स कॉलेज, लंदन से एमबीबीएस और प्रसूति अल्ट्रासाउंड में मास्‍टर डिग्री हासिल की है। इनके पति डॉ. सुदर्शन घोष दस्तीदार हैं।

कौन है ये अंडरवियर-बनियान वाला कुख्‍यात दबंग? जिसकी बंगाल पुलिस ने करवाई सड़क पर परेड, देखें Viral Video
कौन है ये अंडरवियर-बनियान वाला कुख्‍यात दबंग? जिसकी बंगाल पुलिस ने करवाई सड़क पर परेड, देखें Viral Video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+