कौन हैं कादंबरी जेठवानी? उत्पीड़न केस में आंध्रा के पूर्व खुफिया चीफ गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में थी 40 दिन

Actress Kadambari Jethani Case: एक्ट्रेस कदंबरी जेठवानी उत्पीड़न मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व खुफिया प्रमुख और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीएसआर अंजनेयुलु (PSR Anjaneyulu) को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश सीआईडी ने हैदराबाद में की, जिसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा भेजा गया है।

दरअसल, एक्ट्रेस कदंबरी जेठवानी ने अगस्त 2024 में एनटीआर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता और फिल्म निर्माता केवीआर विद्यसागर के साथ मिलीभगत करके पीएसआर अंजनेयुलु और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें और उनके माता-पिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

kadambari Jethwani

Kadambari Jethani: 40 दिनों तक हिरासत में रखा

मालूम हो कि केवीआर विद्यसागर ने फरवरी 2024 में कदंबरी के खिलाफ जालसाजी और उगाही का मामला दर्ज कराया था। अभिनेत्री का आरोप है कि FIR दर्ज होने से पहले ही यानी 31 जनवरी को ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश जारी कर दिए थे, जबकि FIR 2 फरवरी को दर्ज हुई। इससे पहले उन्हें और उनके माता-पिता को बिना किसी सूचना के मुंबई से विजयवाड़ा लाया गया और 40 दिनों तक हिरासत में रखा गया।

एक्ट्रेस की शिकायत के बाद तीन IPS ऑफिसर सस्पेंड

इस मामले के खुलासे के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने तत्कालीन खुफिया प्रमुख अंजनेयुलु समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। अन्य निलंबित अधिकारियों में क्रांति राणा टाटा (पूर्व पुलिस कमिश्नर, विजयवाड़ा) और विशाल गुनी (एसपी रैंक) शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक दबाव में आकर मामले को मनमाने ढंग से हैंडल किया और एक आम नागरिक के अधिकारों का उल्लंघन किया।

इन अधिकारियों को पहले ही बिना किसी पोस्टिंग के डीजीपी कार्यालय में दिन में दो बार रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए थे।

Kadambari Jethwani

Who is Kadambari Jethani: कौन हैं कदंबरी जेठवानी?

कदंबरी जेठवानी एक 28 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। वे एक हिंदू सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नरेंद्र कुमार मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और मां आशा भारतीय रिजर्व बैंक में मैनेजर हैं। कदंबरी पढ़ाई में होशियार रही हैं और उन्होंने श्रीमती एनएचएल म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है।

बचपन से ही कला में रुचि रखने वाली कदंबरी ने 12 साल की उम्र में भरतनाट्यम में विशारद की उपाधि प्राप्त की। अभिनय में उनका सफर फिल्म साड्डा अड्डा से शुरू हुआ, जिसके बाद उन्होंने कन्नड़, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया और अपनी पहचान बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+