'थूककर चाटना मेरी फितरत नहीं', अब Pawan Singh पर किस बात पर गरजीं Akshara Singh, बताया बहुत कुछ
Bhojpuri Actress Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh News) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने बहुत बेबाकी से पवन सिंह (Pawan Singh) को लेकर काफी कुछ बताया है। कभी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ रिश्ते में रहीं अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने अतीत और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की।
एक दौर था जब अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह की जोड़ी सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी खूब पसंद की जाती थी। मगर अचानक पवन सिंह की किसी और से शादी की खबर ने इस रिश्ते को तोड़ दिया। अक्षरा को इस ब्रेकअप से उबरने में वक्त लगा, और उन्होंने खुद को संभालकर आगे बढ़ने का फैसला लिया।

लेटेस्ट पॉडकास्ट में क्या बोलीं अक्षरा सिंह?
अक्षरा सिंह पवन सिंह के मामले में हर बार बेबाकी से जवाब देतीं आई हैं। अब लेटेस्ट पॉडकास्ट में उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह पर जोरदार हमला किया है। पॉडकास्ट 'का हाल बा?' में जब अक्षरा से पूछा गया कि अगर कभी पवन सिंह से आमना-सामना हो जाए तो क्या बातचीत होगी, तो उन्होंने बिना लाग-लपेट के जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एक्ट्रेस ने जबाव देते हुए कहा कि, "अक्षरा सिंह नाम है. एक बार थूक दिया तो वहां चाट नहीं सकती. पलट कर नहीं देख सकती। ये मेरा जीवन जीने का अंदाज है।"
'मरना पसंद करूंगी लेकिन झुकूंगी नहीं'
अक्षरा ने आगे कहा कि वो किसी के आगे नहीं झुक सकतीं, चाहे कितना भी नुकसान क्यों ना हो। एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में कहा, "ईश्वर की कृपा से मैं किसी के सामने झुक नहीं सकती। गलत के आगे मैं झुक ही नहीं सकती। मरना पसंद करूंगी लेकिन झुकूंगी नहीं।"
पवन सिंह ने किया था सिंगिंग पर कमेंट
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ अपना रिश्ता टूटने के बाद काफी दर्द सहा है। हालांकि काफी कोशिशों के बाद वो इस रिलेशन से मूव ऑन कर पाईं, लेकिन आज भी दोनों के बीच काफी तल्खी हैं। वे एक दूसरे पर कमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने कहा था कि अक्षरा सिंह उनकी वजह से गाना गा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications