Jaya sawant: राखी सावंत की मां का किस बीमारी की वजह से हुआ निधन, कौन थीं जया सावंत
Jaya sawant: राखी सावंत की मां का पिछले 3 सालों से कैंसर का इलाज चल रहा था। कैंसर से राखी सावंत की मां ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। बीच में उनकी स्थिति में सुधार हुआ था।

Who is Rakhi Sawant Mother jaya sawant: एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत की मां जया सावंत का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। राखी सावंत की मां का पिछले कुछ सालों से इलाज चल रहा था। राखी सावंत की मां जया सावंत का 28 जनवरी की देर शाम मुंबई के अस्पताल में निधन हुआ। राखी सावंत की मां को कैंसर की बीमारी थी। मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका निधन हुआ। जया सावंत काफी दिनों से मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जहां उनका ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। राखी सावंत ने वीडियो जारी कर अपने मां के निधन के खबर की पुष्टि की है।

राखी की मां को थी कौन सी बीमारी?
राखी सावंत की मां का पिछले 3 सालों से कैंसर का इलाज चल रहा था। कैंसर से राखी सावंत की मां ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। बीच में उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। बता दें कि अप्रैल 2021 में राखी सावंत की मां ने पित्त की थैली से ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी करवाई थी, जो बाद में कैंसर बदल गया था। उस दौरान राखी की मदद के लिए सलमान खान और उनके भाई सोहेल आगे आए थे। राखी ने मां के इलाज में मदद के लिए सलमान और सोहेल खान का शुक्रिया अदा भी किया था। लेकिन उसके बाद फिर राखी सावंत की मां की तबीयत बिगड़ गई।

कौन थीं जया सावंत?
जया सावंत एक्ट्रेस रह चुकी हैं। आइटम गर्ल राखी सावंत की मां होने के अलावा भी उन्होंने अपनी पहचान भी बनाई थी। लोकप्रिय टेलीविजन गेम शो, 'बिग बॉस सीजन 3' जया सावंत बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। राखी सावंत ने कहा था कि उनकी मां जया सावंत ने सिर्फ पैसों के लिए टेलीविजन शो में हिस्सा लिया था।

BB3 से फेमस हो गई थीं राखी की मां
जया सावंत ने 'बिग बॉस 3' के सेट पर पहली बार कैमरे और मनोरंजन उद्योग की दुनिया का सामना किया था। इस शो में जया सावंत ने बताया था कि राखी सावंत ने उनका दिल तोड़ दिया है और वह अब उनसे अलग हो गई हैं। जया सावंत ने दावा किया था कि वह गेम शो में हिस्सा लेने सिर्फ प्यार और केयर के लिए आई हैं क्योंकि उनकी बेटी ने उन्हें पहले ही छोड़ दिया था।

राखी सावंत हमेशा मां का करती थीं जिक्र
राखी सावंत अपनी मां के बहुत करीबी थीं, वह हमेशा अपनी मां के साथ अस्पताल में रहती थीं। कई मौकों पर राखी सावंत की अपनी मां के बारे में लोगों से बात करती थीं। बिग बॉस के कई सीजन में जब भी राखी सावंत आई हैं, उन्होंने अपमी मां के संघर्ष के दिनों का जिक्र किया है। राखी सावंत का कहना है कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है। राखी अपने इंस्टाग्राम पर भी












Click it and Unblock the Notifications