IPS K Ramachandra Rao कौन हैं, जिनकी बेटी Ranya Rao सोना तस्करी में फंसीं? अब कस्टडी में कटेंगी 14 रातें

Who is IPS K Ramachandra Rao: कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव (Ranya Rao) को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Bengaluru International Airport) पर एमिरेट्स की फ्लाइट से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट पर 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गिरफ्तार किया गया है। यह सोना ₹12 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खास बात यह रही कि एक्ट्रेस की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक के वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. के. रामचंद्र राव (IPS Dr. K. Ramachandra Rao) सुर्खिंयों में छा गए हैं। हालांकि, IPS राव ने इस मामले से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है।

Who is IPS K Ramachandra Rao

Who is IPS K Ramachandra Rao: IPS के. रामचंद्र राव कौन हैं?

आंध्र प्रदेश में 7 मई 1966 में जन्मे के. रामचंद्र राव ने एमएससी और पीएचडी पूरी करने के बाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा (1993) पास की। राव, 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी हैं।

वर्तमान में कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP (Director General of Police) हैं। ADGP (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) और IGP (दक्षिणी रेंज) के पदों पर तैनात रह चुके हैं। कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी रहे।

IPS रामचंद्र राव का विवादों से नाता

2014 में निलंबन:

  • मैसूर बस डकैती मामले में नाम आने के बाद सस्पेंड किए गए थे। आरोप था कि उनके गनमैन और कुछ पुलिसकर्मियों ने बस लूटकर 2.26 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। CID जांच के बाद गनमैन गिरफ्तार हुआ, जबकि राव का ट्रांसफर कर दिया गया।

Ranya Rao Arrested: रान्या राव कैसे पकड़ी गईं?

15 दिनों में 4 बार दुबई की यात्रा की, जिससे DRI को शक हुआ। बीती 3 मार्च की रात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ ली गईं। तलाशी में 14.8 किलो सोना बरामद हुआ, जिसे उन्होंने अपने कपड़ों में छिपा रखा था। गिरफ्तारी के वक्त खुद को DGP की बेटी बताकर कस्टम अधिकारियों से बचने की कोशिश की।

क्या रान्या अकेले थी या कोई बड़ा नेटवर्क जुड़ा है?

अब DRI और पुलिस यह जांच कर रही है कि रान्या के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट तो नहीं। उनके पिछले ट्रैवल रिकॉर्ड और संपर्कों की गहराई से जांच की जा रही है।

IPS राव ने क्या कहा?

IPS राव ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। रान्या ने चार महीने पहले Architect Jatin Hukkeri से शादी की थी, जिसके बाद से वह उनसे नहीं मिली। रान्या के पति और उनके बिजनेस के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस घटना से वे बेहद शर्मिंदा हैं, और अगर कोई अपराध हुआ है, तो कानून अपना काम करेगा।

कस्टडी में कटेंगी 14 रातें

रान्या को 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। 14 दिन तक रान्या को कस्टडी में रहना होगा। DRI जांच कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल है। अगर दोषी साबित हुईं, तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+