कौन हैं जर्मनी की 21 साल की कैसमी, जो भारतीय संगीत की हैं दीवानी, PM मोदी भी इनके गाने के हुए फैन

PM Narendra Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 105वां एपिसोड में जर्मनी की रहने वाली कैसमी की तारीफ की। पीएम मोदी ने मन की बात में कैसमी, जिनका पूरा नाम Cassandra Mae Spittmann है, उनके द्वारा गाए गए दो भारतीय गाने बजाए।

पीएम मोदी ने कहा कि, मैं भारतीय संस्कृति और संगीत के प्रति जर्मनी की कैसमी के जुनून की तहे दिल से सराहना करता हूं। उनके प्रयास हर भारतीय को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।" कैसमी एक सिंगर और म्यूजिशियन हैं। कैसमी जन्म से ही अंधेपन का शिकार हैं।

Who is German girl Cassandra Mae Spittmann, who is an Indian culture enthusiast PM Modi prasied in Mann Ki Baat

पीएम मोदी बोले- 21 साल की कैसमी इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है। जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है, लेकिन, वो, भारतीय संगीत की दीवानी है, जिसने, कभी भारत को देखा तक नहीं, उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि, बहुत ही प्रेरित है।

जन्म से ही नहीं देख पाती हैं कैसमी

पीएम मोदी ने बताया कि, कैसमी जन्म से ही देख नहीं पाती है, लेकिन, ये मुश्किल चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई। संगीत और कला को लेकर उनका जुनून कुछ ऐसा था कि बचपन से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया। African Drumming की शुरुआत तो उन्होंने महज 3 साल की उम्र में ही कर दी थी।

भारत की लगभग हर भाषा में गाना गाती हैं कैसमी

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारतीय संगीत से उनका परिचय 5-6 साल पहले ही हुआ। भारत के संगीत ने उनको इतना मोह लिया-इतना मोह लिया कि वो इसमें पूरी तरह से रम गई। उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है। सबसे प्रेरित बात तो यह है कि वे कई सारी भारतीय भाषाओं में गाने में महारत हासिल कर चुकी हैं।

जानिए कैसमी के बारे में ?

कैसमी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट @cassmaeofficial है। जिसपर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कैसमी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भारतीय भाषाओं में गाते हुए कई गाने शेयर किए हैं। कैसमी ने अपने इंस्टाग्राम बॉयो में अपनी पहचान एक म्यूजिशियन बताई है।

कैसमी ने लिखा है कि, वो एक म्यूजिशियन, जर्मन सिंगर और सॉन्गराइट हैं। उन्होंने बताया है कि उनको भारत से और भारतीय संगीत से बहुत प्यार है।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: 'चंद्रयान, G-20 की सफलता से खुशी दोगुना', मन की बात में क्या-क्या बोले PM मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+