Mann Ki Baat: 'चंद्रयान, G-20 की सफलता से खुशी दोगुना', मन की बात में क्या-क्या बोले PM मोदी

PM Narendra Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 24 सितंबर को सुबह 11 बजे देशवासियों को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम का ये 105वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा कि, 'इन दिनों मुझे 2 विषयों पर बहुत पत्र मिले हैं- पहला चद्रंयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा दिल्ली में G20 का सफल आयोजन।'

पीएम मोदी ने कहा, 'जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे। इसरो के YouTube लाइव चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा-अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है।'

PM Narendra Modi Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की अहम बातें...

  • पीएम मोदी ने कहा कि, 'चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलेब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकन यूनियन को G-20 का मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।'
  • पीएम मोदी ने कहा, 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तोर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई हैं। जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई हैं, लेकिन, वो भारतीय संगीत की दीवानी हैं, जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं, उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि, बहुत ही प्रेरिक करती है।
  • पीएम मोदी ने कहा, नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है। इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक पुस्तकें पहुंच रही हैं और इतना ही नहीं, ये सेवा, बिल्कुल नि:शुल्क है। अब तक इसके माध्यम से नैनीताल के 12 गांवों को कवर किया गया है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे हैदराबाद में लाइब्रेरी से जुड़े एक ऐसे ही अनूठे प्रयास के बारे में पता चला है। यहां, सातवीं क्लास में पढ़ने वाली बिटिया 'आकर्षणा सतीश' ने तो कमाल कर दिया है। आपको यह जानकार आश्चर्य हो सकता है कि महज 11 साल की उम्र में ये बच्चों के लिए एक-दो नहीं, बल्कि, सात-सात लाइब्रेरी चला रही है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, हमारे शास्त्रों में कहा गया है- 'जीनेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्। यानी, जीवों पर करूणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही जीव-जन्तु हैं।'
  • पीएम मोदी ने कहा, आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं, अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी के संभल जिला के लोगों ने जनभागीदारी और सामूहिकता की मिसाल कायम की है है। 70 गांवों ने एकजुट होकर सोत नदी को पुनर्जीवित किया है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि साल के पहले 6 महीने में ही ये लोग नदी के 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरुद्धार कर चुके थे।
  • पीएम मोदी ने कहा, पश्चिम बंगाल की श्रीमती शकुंतला सरदार जी के हुनर ​​ने उनके पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। वो कई दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने सिलाई मशीन के जरिए 'साल' के पत्तों पर खूबसूरत डिजाइन बनाना शुरू किया। अब वह कई महिलाओं को ट्रेनिंग देने का काम भी कर रही हैं। वह प्रेरणा हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, दिल्ली में G20 समिट के दौरान उस दृश्य को भला कौन भूल सकता है, जब कई ग्लोबल नेता बापू (महात्मा गांधी) को श्रद्धासुमन अर्पित करने एक साथ राजघाट पहुंचे। यह इस बात का एक बड़ा प्रमाण है कि दुनिया भर में बापू के विचार आज भी कितने प्रासांगिक हैं।

'मन की बात' कार्यक्रम का वीडियो

जानिए 'मन की बात' कार्यक्रम के बारे में...?

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को की थी। 'मन की बात' हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। ये मोदी का रिकॉर्डेड मासिक कार्यक्रम होता है। 30 अप्रैल 2023 को 'मन की बात' का 100वां एपिसोड पूरा हुआ था। मन की बात 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित किया जाता है। इसके अलाना ये 11 विदेशी भाषाओं में भी टेलीकास्ट होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+