अंडरवर्ल्ड किंग अब्दुल लतीफ के घर छापा मारने वाली गीता जौहरी बनी गुजरात की नई DGP
उल्लेखनीय है कि गीता जौहरी 1982 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। गीता के अलावा एडीजी शिवानंद झा और एडीजी तीर्थ राज (लॉ ऐंड ऑर्डर) के नाम भी दावेदारों में शामिल थे।
अहमदाबाद। इशरत जहां एनकाउंटर व कई अन्य मामलों में आरोपी पीपी पांडे के गुजरात डीजीपी के रूप में कार्य मुक्त होने के बाद उनकी जगह सीनियर आईपीएस ऑफिसर गीता चौधरी को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गीता गुजरात की पहली महिला डीजीपी बन गई हैं। इससे पहले जौहरी गांधीनगर में स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में नियुक्त थीं। गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने सोमवार को कहा कि अपने खिलाफ केस के कारण पीपी पांडे ने पद छोड़ने का फैसला किया।

पीपी पांडे 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इशरत जहां एनकाउंटर केस में वो आरोपी हैं। अभी वो जमानत पर जेल से बाहर हैं। आपको बता दें कि पीपी पांडे की नियुक्ति को मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर जूलियो रुबेरो ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। CJI खेहर ने कहा कि या तो सरकार कोई फैसला ले नहीं तो कोर्ट आदेश जारी करेगा। इसके बाद ही पीपी पांडे ने कार्यमुक्त होने का फैसला किया। PICS: जानिए पत्नी और गर्लफ्रेंड को कुत्ता बनाकर रखने वाले ड्रग्स माफिया के बेडरूम सीक्रेट्स
उल्लेखनीय है कि गीता जौहरी 1982 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। गीता के अलावा एडीजी शिवानंद झा और एडीजी तीर्थ राज (लॉ ऐंड ऑर्डर) के नाम भी दावेदारों में शामिल थे। शिवानंद झा 1983 और तीरथ राज 1984 बैच के IPS अधिकारी हैं।
जानिए गीता जौहरी के बारे में
- 1982 बैच की आईपीएस ऑफिसर जौगरी वर्तमान में गुजरात पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, गांधीनगर की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
- 2005 में हुए सोहराबुद्दीन शेख और उसकी पत्नी तथा 2006 में तुलसी राम प्रजापति एनकाउंटर जांच प्रकरण में अपनी भूमिका को लेकर वह विवादास्पद रह चुकीं हैं।
- वह 2006-07 के दौरान सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में पर्यवेक्षी अधिकारी रह चुकी हैं।
- ScoopWhoop के मुताबिक 1990 में जौहरी उस समय पहली बार लाइमलाइट में आईं थी जब गुजरात के अंडरवर्ल्ड किंग अब्दुल लतीफ के दरियापुर जिले स्थित घर पर रेड मारी थी और उसके शूटर शरीफ खान को गिरफ्तार किया था।
- हालांकि लतीफ भागने में कामयाब रहा था। 16 अप्रैल को 2015 को पहली बार गीता को गुजरात का डीजीपी बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications