कौन हैं फग्गन सिंह कुलस्ते, 7 बार के सांसद रहे आदिवासी नेता को क्यों नहीं बनाया गया मोदी कैबिनेट में मंत्री

Faggan Singh Kulaste: 18वीं लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में 72 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन मंत्रियों में तीन बार के सांसद रहे फग्गन सिंह कुलस्ते इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए।

इसके बाद काफी चर्चा हुई थी कि आखिर फग्गन सिंह कुलस्ते इस टीम में क्यों शामिल नहीं हुए। अब खुद फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुद बताया है कि वह मोदी कैबिनेट 3.O का हिस्सा क्यों नहीं रहे हैं।

Faggan Singh Kulaste

क्यों मोदी कैबिनेट 3.O में शामिल नहीं हुए फग्गन सिंह कुलस्ते?

फग्गन सिंह कुलस्ते मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सातवीं बार जीत दर्ज कर चुके हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा के आदिवासी नेता हैं।

फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री पद को लेकर कहा कि, ''मैं तीन बार राज्यमंत्री (एमओएस) रहा हूं। मुझे फिर से चौथी बार राज्यमंत्री बनना सही नहीं लगता है। इसलिए मैंने साफ-साफ इनकार कर दिया कि मैं मंत्री नहीं बनना चाहता हूं। मैंने बता दिया था कि, मैं कैबिनेट मंत्री बनना चाहता था।''

Faggan Singh Kulaste

Who is Faggan Singh Kulaste: कौन हैं फग्गन सिंह कुलस्ते?

  • फग्गन सिंह कुलस्ते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक आदिवासी नेता हैं। वर्तमान में फग्गन सिंह कुलस्ते मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सांसद हैं। इस सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते सातवीं बार सांसद बने हैं।
  • फग्गन सिंह कुलस्ते पिछले मोदी मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री थे। ये मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री थे।
  • फग्गन सिंह कुलस्ते 1999 से 2004 के बीच अटल बिहार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आदिवासी और संसदीय मामलों के भी राज्यमंत्री पद पर रह चुके हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते ने 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो हार गए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+