कौन हैं डॉक्‍टर तनु जैन? जिनके दिल्‍ली स्थित IAS कोचिंग इंस्‍टीट्यूट की हो रही तारीफ

Dr Tanu Jain: दिल्‍ली के पुराने राजेंद्र नगगर राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में भरे पानी में डूब कर तीन छात्रों की मौत ने सबको हिला कर रख दिया है। जिसके बाद राजधानी भर के कोचिंग सेंटरों के कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यहां तक आईएएस और पीसीएस की छात्रों को तैयारी करवाने वाले मशहूर शिक्षक डॉ विकास दिव्‍यकीर्ति के दृष्टि कोचिंग सेंटर की जांच की गई और मुखर्जी नगर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है।

वहीं इस स‍बके बीच दिल्‍ली में आईएसएस की तैयारी करवाने वाले एक कोचिंग सेंटर जिसका नाम "तथास्‍तु" है उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है बल्कि इस कोचिंग और उसकी संचालक डॉ तनु जैन की जमकर तारीफ हो रही है। उनके पढ़ाने की स्‍टाइल की भी तारीफ हो रही है। तो आइए जानते हैं कि डॉ तनु जैन कौन हैं और उनके कोचिंग की तारीफ क्‍यों हो रही है?

dr tanu

पूर्व आईएएस अधिकारी हैं डॉ तनु जैन
तथास्तु इंस्टीट्यूट को संचालित करने वाली डॉ तनु जैन स्‍वयं एक आईएसएस अधिकारी रह चुकी हैं। बेहद खूबसूरत नजर आने वाली तनु ने आईएएस की नौकरी छोड़कर दिल्‍ली में तथास्‍तु आईएएस कोचिंग शुरू की थी।

ias

डॉ तनु जैन के कोचिंग सेंटर की क्‍यों हो रही तारीफ

तनु जैन का तथास्‍तु आईएएस कोचिंग सेंटर भी पुराने राजेंद्र नगर में हैं लेकिन एमसीडी ने इसके खिलाफ कार्रवाई इसलिए नहीं की क्‍योंकि इसकी सभी क्‍लास, लाइब्रेरी और आफिस कुछ भी बेसमेंट में नहीं है ये सभी ऊपरी मंजिल पर है। बता दें एमसीडी ने जिन 13 कोचिंग सेंटरों को सील किया है वहां पर बेसमेंट में कोचिंग की लाइब्रेरी थी।

dr tanu

राव आईएएस कोचिंग में हुए हादसे पर लिखी ये दुख भरी पोस्‍ट

दरअसल, दिल्‍ली के राव आईएएस कोचिंग अकादमी में हुए हादसे के बाद डॉ तनु जैन ने सोशल मीडिया के जरिए एक्‍सपीरिएंस भी शेयर किया है। जिसमें उन्‍होंने खूलासा किया है कि जब वो सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही थीं तब वो राजेंद्र नगर में ही रहती थी और राव आईएएस की लाइब्रेरी जाती थी, अगर ये हादसा उस समय होता तो शाय मैं भी उनमें से एक हो सकती थी। ये दुखद ही नहीं दिल दहला देने वाली त्रासदी है। मानव जीवन को हुई क्षति मुझे निशब्द कर देती है।

कौन हैं डॉ तनु जैन?
दिल्ली के सदर इलाके की रहने वाली डॉक्टर तनु जैन ने अपनी स्कूली पढ़ाई कैम्ब्रिज स्कूल से की और फिर सुभाषिनी मेडिकल कॉलेज से BDS की डिग्री हासिल की है। दांत की डॉक्‍टरी की पढृाई करते हुए डॉ तनु जैन ने ऊंची उड़ान भरने के लिए आईएएस बनने की ठान ली थी और साथ-साथ आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। दो महीने की तैयारी के साथ पहले प्री निकाला लेकिर मेन्‍स में रह गई लेकिन 2014 में यूपीएससी परीक्षा तीसरे अटेम्‍ट में पास कर ली और ऑल इंडिया 648 रैंक हासिल की।

आईएएस की नौकरी छोड़ क्‍यों पढ़ाने का लिया निर्णय

डॉक्टर तनु जैन 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं। डॉ तनु जैन ने साढ़े सात के सफल सिविल सेवा के करियर में कई बड़ी- बड़ी पहल की लेकिन पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रिजाइन कर दिया। आईएएस की नौकरी छोड़कर डॉ तनु जैन ने पढ़ाने लगी। अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि मैंने यूपीएससी की तैयारी करते समय कई परेशानियां का सामना किया जो सामान्‍य तौर पर सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र करते हैं। मेरा अनुभव तैयारी करने वाले छात्रों के काम आ सके इसलिए मैंने इतना बड़ा कदम उठाया जिसमें मैं सफल हूं।

इंस्टाग्राम पर हैं 840,000 फॉलोअर्स

डॉ तनु जैन के पति भी सविल सेवा में हैं और इनका एक प्‍यारा सा बच्‍चा भी है। डॉ तनु के सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 840,000 फॉलोअर्स हैं। आईएएस की नौकरी छोड़ कर छात्रों को पढ़ाने का निर्णय लेने वाली डॉ तनु जैन आए दिन अपने इंस्‍टा पर लोगों के लिए मोटिवेशन वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+