कौन हैं दिविता राय, 25 साल की उम्र में भारत को मिस यूनिवर्स में किया रिप्रेजेंट, नहीं बन पाईं विनर
Who is Divita Rai: मिस यूनिवर्स में भारत को रिप्रेजेंट करने वालीं दिविता राय का जन्म कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था और उन्होंने मुंबई में सर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से स्नातक किया है।

Who is Divita Rai: 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट की विजेता अमेरिका की आर बॉने गेब्रिएल (R'bonney Gabriel) ने जीता है। पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें अपना ताज पहनाया। भारत की ओर से गईं दिविता राय टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाईं लेकिन अपनी मुस्कान से उन्होंने लाखों भारतीयों को दिल जीत लिया। दिविता राय की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय ने टॉप 16 अपनी जगह बनाई लेकिन टॉप-5 से बाहर हो गईं। दिविता राय का जन्म कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। उन्होंने मुंबई में सर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से ग्रेजुएट किाया है। आइए जानें दिविता राय के बारे में सबकुछ

कर्नाटक की रहने वाली हैं दिविता राय
दिविता राय का जन्म 10 जनवरी 1998 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। वो 25 साल की हैं। दिविता राय के पिता इंडियन ऑयल में कार्यरत थे, इसी वजह से दिविता राय भारत के कई शहरों में रह चुकी हैं। दिविता राय ने मुंबई के सर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से पढ़ाई की है। दिविता एक मॉडल होने के साथ-साथ आर्किटेक्ट भी हैं।

मिस यूनिवर्स के सपनों को कभी नहीं छोड़ा दिविता राय ने
दिविता राय को हमेशा से मिस यूनिवर्स बनने का सपना था। डिजाइनिंग में अपना हाथ आजमाने और यहां तक कि एक फिल्म के सेट डिजाइन में सहायता करने के बावजूद, उन्होंने मिस यूनिवर्स के सपने को कभी नहीं छोड़ा। 2021 में दिविता राय मिस दिवा यूनिवर्स पेजेंट में तीसरे स्थान पर रही थीं लेकिन वह मिस यूनिवर्स हरनाज संधू से हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने अगले साल मिस दिवा 2022 पेजेंट में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। उनको ये क्राउन 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधु ने पहनाया था।

सुष्मिता सेन रही हैं दिविता राय की प्रेरणा
दिविता राय की प्रेरणा हमेशा से सुष्मिता सेन रही हैं। दिविता ने 2018 में भी फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें वह सेकेंड रनर अप रही थीं। दिविता को बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलना भी बहुत पसंद है। इसके अलावा वह पेंटिंग और म्यूजिक का भी शौक रखती हैं।

समाज सेवा का भी काम करती हैं दिविता
कई इंटरव्यू में दिविता राय ने भारत में महिलाओं से संबंधित कई मुद्दों पर बात की है। दिविता राय ने पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के साथ-साथ देश में लड़कियों के लिए शिक्षा की पहुंच का महत्व भी शामिल है। फिलहाल दिविता राय CRY, नन्ही कली और टीच फॉर इंडिया जैसे भारत के शीर्ष गैर सरकारी संगठनों के साथ भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications