कौन हैं अरबपति कारोबारी दर्शन हीरानंदानी, जिनके हलफनामे पर मचा बवाल, कहा- महुआ मोइत्रा ने किया मेरा इस्तेमाल

Who is Darshan Hiranandani: अरबपति कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कबूलनामे ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा को 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में फंसा दिया है। जदर्शन हीरानंदानी ने अपने कबूलनामे में कहा है कि, हां महुआ मोइत्रा ने रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछे हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि महुआ मोइत्रा ने ही अपने संसद अकाउंट के लॉग-इन और पासवर्ड शेयर किए थे।

26 अक्टूबर को संसद की एथिक्स कमेटी में इस मामले पर सुनवाई है। इस बीच दर्शन हीरानंदानी चर्चाओं में आ गए हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है। आइए जानें कौन हैं दर्शन हीरानंदानी?

Who is Darshan Hiranandani

Darshan Hiranandani Bio: कौन हैं दर्शन हीरानंदानी?

दर्शन हीरानंदानी, हीरानंदानी ग्रुप के संस्थापक और प्रॉपर्टी टाइकून निरंजन हीरानंदानी के बेटे हैं। दर्शन हीरानंदानी अपने पिता के रियल एस्टेट साम्राज्य का एक अहम हिस्सा हैं। दर्शन हीरानंदानी वर्तमान में हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ हैं।

दर्शन हीरानंदानी इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े क्षेत्रों और कारोबार में भी जाना-माना नाम है। ह बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में रियल एस्टेट के कोराबार में भी शामिल हैं।

मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर में हीरानंदानी ग्रुप का बड़ा नाम है। दर्शन हीरानंदानी की कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट, टाउनशिप, आईटी पार्क समेत कई चीजों लिए जानी जाती है। इस वक्त कंपनी के कई प्रोजेक्ट देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे हैं।

42 वर्षीय दर्शन हीरानंदानी ऑपरेटर योट्टा डेटा सर्विसेज, ऑयल एंड गैस सेक्टर की कंपनी एच-एनर्जी, कंज्यूमर सिर्वसेज तेज प्लेटफार्म्स्स, सेमीकंडक्टरर्स और डेटा सेंटर के भी चेयरमैन हैं।

कहां तक पढ़ें-लिखे हैं दर्शन हीरानंदानी?

दर्शन हीरानंदानी ने अपनी पढ़ाई अमेरिका से की है। दर्शन हीरानंदानी ने एमबीए ग्रेजुएट हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान स्नातक की डिग्री पूरी की है। दर्शन हीरानंदानी समूह के अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट कंपनी के प्रबंधन में महत्वपूर्ण रूप से लगे हुए हैं।

हाल के वर्षों में, दर्शन हीरानंदानी सक्रिय रूप से हीरानंदानी समूह के व्यावसायिक हितों जैसे डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग, ऊर्जा और औद्योगिक भंडारण जैसे उभरते क्षेत्रों में विविधता ला रहे हैं। दर्शन हीरानंदानी एच-एनर्जी प्राइवेट में नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हैं और नवी मुंबई और नोएडा में डेटा केंद्रों के संचालन की देखरेख करते हैं।

Hiranandani group: जानिए हीरानंदानी ग्रुप के बारे में?

हीरानंदानी ग्रुप का नाम लखुमल हीरानंद हीरानंदानी से जुड़ा है। लखुमल हीरानंदानी सिंध (जो अब पाकिस्तान) के रहने वाले थे, जो बाद में मुंबई आ गए थे। लखुमल प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थे। लखुमल हीरानंदानी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष थे।

समूह 1978 में अस्तित्व में आया और 40 से ज्यादावर्षों से रियल एस्टेट डेवलपर रहा है। डॉ. निरंजन हीरानंदानी हीरानंदानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+