कौन हैं BJP विधायक राजा सिंह, जिन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर बयान देकर खड़ा किया नया विवाद

कौन हैं टी राजा सिंह, जिन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर दिया विवाद बयान

नई दिल्ली, 23 अगस्त: पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान देकर हैदराबाद के गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर दिए गए बयान के बाद पूरे तेलंगाना में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। भारी विरोध को देखते हुए साउथ जोन पुलिस ने बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज सुबह उन्हें तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आइए जानते है कौन हैं बीजेपी विधायक टी राजा सिंह

Recommended Video

    BJP MLA T Raja Singh ने पैगंबर मोहम्मद पर दी विवादित टिप्पणी, हुए Arrest | वनइंडिया हिंदी | *News
    टी राजा सिंह कौन हैं?

    टी राजा सिंह कौन हैं?

    टी राजा सिंह का जन्म 15 अप्रैल, 1977 को तेलंगाना के एक गांव में हुआ था। टी राजा सिंह का पूरा नाम ठाकुर राजा सिंह है। शुरुआत में उन्होंने तेलगुदेशम पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए। इस वक्त टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशमहल सीट से बीजेपी विधायक हैं। राजा सिंह के पास वर्तमान में तेलंगाना में पार्टी विप का पद भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा सिंह समुदाय विशेष के खिलाफ अलग-अलग मौके पर कई टिप्पणी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, 2020 में सोशल मीडिया प्लटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ने उन्हें (राजा सिंह) बैन भी कर दिया था।

    टी राजा सिंह फिर आए सुर्खियों में

    टी राजा सिंह फिर आए सुर्खियों में

    बीजेपी विधायक टी राजा सिंह एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गए है। इस बार उनके मीडिया की सुर्खियों में आने का कारण पैगंबर मुहम्मद पर दिया विवादित बयान है। पैगंबर मुहम्मद पर दिए गए बयान के बाद बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ 22 अगस्त की देर शाम तेलंगाना के दबीरपुर, भवानी नगर, रेनबाजार, मिरचौक पुलिस स्टेशों में भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी ने टी राजा सिंह के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत कराया था।

    धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधित धाराओं में दर्ज हुई थी FIR

    धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधित धाराओं में दर्ज हुई थी FIR

    पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी किए जाने के बाद गुस्साए लोगों ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। डीसीपी दक्षिण क्षेत्र पी.साई चैतन्य ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया था कि बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में यह कार्रवाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

    अब पुलिस ने राजा सिंह को लिया हिरासत में

    अब पुलिस ने राजा सिंह को लिया हिरासत में

    हालांकि, विरोध-प्रदर्शन कर लोगों का कहना था कि बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया। लेकिन आज सुबह पुलिस ने टी राजा सिंह के खिलाफ लोगों का भारी विरोध देखते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी विधायक टी राजा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था, इसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी।

    वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ था विरोध-प्रदर्शन

    वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ था विरोध-प्रदर्शन

    इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। वायरल हुए वीडियो में विधायक ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी। आपको बता दें कि टी राजा सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। यह कोई पहला मामला नहीं जब उन्होंने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान दे चुके है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+